सूरत सिविल अस्पताल के दौरे पर गए सी आर पाटिल को मरीजों के परिजनों ने ये शिकायतें कीं

सूरत सिविल अस्पताल के दौरे पर गए सी आर पाटिल को मरीजों के परिजनों ने ये शिकायतें कीं

अस्पताल में हो रहे घोटालों की लोगों ने खोली पोल, पाटिल ने दी अच्छे इलाज की सांत्वना

सूरत में कोरोना के बढ़ते केसों के कारण लगातार अस्पतालों में बेड की कमी की शिकायते सामने आ रही है। इलाज के लिए भी अस्पतालों में मरीजो को वेटिंग में रहना पड़ रहा है। सूरत में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सूरत नगर निगम द्वारा सैट दिन के लिए खाने-पीने के लारियों को बंद कर दिया गया है। वही भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा भी लोगों की मदद की जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल द्वारा सूरत के सिविल अस्पताल की मुलाक़ात ली गई थी। जहां मरीजों के रिश्तेदारों ने उनसे अपनी परेशानियाँ कही थी। 
जैसे ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल जब अस्पताल की मुलाक़ात के लिए पहुंचे तब लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके सामने सवालों की बौछार खड़ी कर दी। लोगों ने अस्पताल में हो रहे इलाज में हो रही घोटालों की पोल खोली थी। मरीजों के परिजनों का कहना है की एक बार अस्पताल में भर्ती करने के बाद उन्हें किस तरह का इलाज दिया जा रहा है, उनका ऑक्सीज़न लेवल कितना है इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही। 
पाटिल ने सभी को सांत्वना देते हुये कहा की सिविल में सभी मरीजों को अच्छी से अच्छी सेवा दी जाएगी। इसके अलावा अस्पतालों में बेड की सुविधा भी बढ़ाई जाएगी। पाटिल के साथ राज्य आरोग्य मंत्री कुमार कानानी भी सिविल पहुंचे थे। जहां परिजनों ने उनसे भी काफी सवाल किए थे।