सूरत की टेक्सटाईल मार्केट सूबह 9 से शाम 7 बजे तक ही चालु रहेगीः फोस्टा

सूरत की टेक्सटाईल मार्केट सूबह 9 से शाम 7 बजे तक ही चालु रहेगीः फोस्टा

राज्य सरकार द्वारा सूरत में रात ८ बजे से रात्रि कर्फ्यु की घोषणा करने के बाद टेक्सटाईल मार्केटों में कामकाज का समय सूबह ९ से शाम ७ बजे तक का किया गया।

श्रमिक, व्यापारीओं द्वारा प्रशासन को सहयोग देने की अपिल 
सूरत शहर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने के साथ परिस्थिति गंभीर होती जा रही है। राज्य सरकार ने रात 8 बजे से सूबह 6 बजे तक कर्फ्यु की घोषणा की होने से मार्केटो का समय सूबह 9 से शाम 7 बजे तक रहेगी ऐसी जानकारी फोस्टा ने सभी मार्केट एसोसिएशन को दि है। 
राज्य सरकार ने सूरत शहर में रात 8 बजे से रात्रि कर्फ्यु का ऐलान करने पर फोस्टा ने बुधवार को सभी टेक्सटाईल मार्केटों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है। सभी कपडा व्यापारी, कर्मचारी और श्रमिक , स्टाफ कोरोना वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को पुर्ण सहयोग दे। गुजरात सरकार ने 7-4-2021 से रात्रि कर्फ्यु की समयअवधि 8 घंटे बढ़ा दि है। सभी कपडा मार्केट सूबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ही चालु रहेगी।
सभी व्यापारी और कर्मचारी जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है उनको वेक्सीन लगवाकर और बाकी सभी को रेपिड या आरटीपीसीआर निगेटीव रिपोर्ट के साथ ही मार्केट में प्रवेश करना है। मार्केटों में विभिन्न स्थलो पर चल रहे वेक्सीनेशन केम्प की व्यवस्था भी की गई है। आप आपने नजदीक के हेल्थ सेन्टर में भी कोरोना टेस्ट या वेक्सीन लगवा सकते हो जहां पर निःशुल्क जांच और वेक्सीन लगाई जाती है। 
Tags: