
सूरत: चार साल की बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर किया गंदा काम, ऐसे भांडा फूटा
By Loktej
On
लड़की के भाई और अन्य लड़कों को नीचे भेज कर दिखाता था अश्लील वीडियो
शहर में दुष्कर्म के केसों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। आए दिन शहर के किसी न किसी इलाके में ऐसा कोई न कोई केस तो आता ही है। एक ऐसा ही केस वराछा से सामने आया है, जहां जगदीश नगर में रहने वाले एक परप्रांतीय परिवार की 4 साल की बेटी के साथ 45 वर्षीय कारखानेदार ने अश्लील कृत्य किया है। 4 साल की मासूम लड़की को मोबाइल में अश्लील फोटो बता कर कारखाने दार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह बात तब पता चली जब अपनी लड़की के कपड़े बदलते हुये माता को उसके गुप्त भाग में सूजन दिखी। माता जब बच्ची से पूछताछ की थी जिसके चलते कारखाने जाकर कृत्य का भांडा फूटा था
दो दिन पहले ही बदला था घर, पुराने घर के नजदीक रहने वाले कारखानेदार ने ही किया गंदा काम
प्राप्त जानकारी के अनुसार का कापोद्रा में सीएनजी पंप के पीछे रहने वाली 30 वर्षीय प्रकृतिबेन (बदला हुआ नाम) जो कि मूल रूप से मध्यप्रदेश की है, 2 दिन पहले ही रहने के लिए आए हैं। इसके पहले वह वराछा के जगदीशनगर में रहते थे। उनके पति पिछले 1 महीने से दिल्ली में रह कर काम कर रहे हैं। संतानों में प्रकृतिबेन को 8 साल का पुत्र और 4 साल की बेटी है। प्रकृतिबेन हीरा के कारखाना में नौकरी करती है और जब वह जगदीश नगर में रहती थी तो जाते वक्त अपने बालकों को एंब्रोईडरी का कारख़ाना रखने वाले अशोक भिखा मोनपरा के कारखाने में जाते थे।
सभी लड़कों को नीचे भेजकर लड़की को दिखाता था अश्लील फिल्में
पिछली 19 मार्च को जब शाम को प्रकृतिबेन नौकरी से वापस आई तो 4 साल की लड़की के कपड़े बदलते वक्त उनकी नजर उसके गुप्त भाग पर पड़ी, जहां उन्होंने सूजन देखी। इसके बाद उन्होंने अपनी बच्ची से पूछताछ की तो पता चला कि कारखाने वाले सेठ ने मोबाइल में कुछ फोटो बनाकर उसके साथ ऐसी हरकत की थी। यह बात सुनकर माता बिल्कुल स्तब्ध हो गई। माता प्रकृतिबेनने जब इस बारे में अपने पुत्र से बात की तो पुत्र ने बताया कि कारखाने वाले सेठ तो सभी लड़कों को नीचे भेज कर मोबाइल में बहन को वीडियो और फोटो बताता था।
पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत अशोक को दबोचा
मोबाइल में अश्लील फिल्में बता कर बाढ़ की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने वाले अशोक को पुलिस ने धर दबोचा है। प्रकृति बैंक की शिकायत के आधार पर वराछा पुलिस ने अशोक पर बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत शिकायत दर्ज कर उस को हिरासत में लिया है।
Tags: