
सूरतः नशे में धुत कर्मचारी ने नई सिविल अस्पताल के कैन्टीन में मचाया बवाल, तीन कर्मचारियों को पीटा
By Loktej
On
पुलिस को सूचित करने के बाद, आरोपी को पुलिस स्टेशन ले जाया गया और कार्रवाई की गई
अपशब्द बोलेने से मना करने पर हु्आ आक्रोशित
न्यू सिविल हॉस्पिटल की कैंटीन में शनिवार रात अंडा का आयटम बनाने को लेकर कर्मचारी ने बवाल मचाया। नशे में धूत कर्मचारी ने कैन्टीन के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। जिससे कहासुनी में नशे की हालत में रहे नौकर ने कैंटीन में तोड़ दिया और बड़ा उत्पात मचाया। बाद में उन्होंने कैंटीन के तीन कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जो आरोपी को थाने ले गए और आगे की जांच की।
अभद्र शब्द बोलने से मना किया तो कर दिया हमला
मोराभागल के उगत गाम रोड पर रहते 26 वर्षीय राज उर्फ नुपूर शराब के नशे में शनिवार को दोपहर 2 बजे के करीब नए सिविल अस्पताल में नौकर के रूप में ड्यूटी पर था। राज अपने दो दोस्तों के साथ सिविल अस्पताल की कैंटीन में आमलेट खाने गया था। जहां उसने कैंटीन के कर्मचारी के साथ अभद्र शब्द बोलकर आमलेट बनाने के लिए कहा। तब कैन्टीन के कर्मचारी ने राज को अपशब्द न बोलने के लिए कहा, जिससे राज आक्रोशित होकर कैन्टीन में तोड़फोड़ कर बवाल मचाया।
तीन कर्मचारियों को भी पीटा
उत्तेजित राज ने कैंटीन में काम करने के दौरान कालूराम रबारी (उम्र. 28), सूरज (उम्र. 42) और जगन (उम्र. 28) के साथ मारपीट की। जिसके कारण सिविल के मुख्य द्वार के पास भागदौड़ मच गई। खटोदरा पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया और घटनास्थल पर पहुंच गई। बाद में बवाल करने वाले राज को पुलिस स्टेशन ले गए।
Tags: