सूरत में 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू

सूरत शहर में पिछले सप्ताह से लगातार रेकोर्डब्रेक कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने से पालिका आयुक्त ने कडे़ कदम उठाए है। शहर पुलिस आयुक्त अजयकुमार तोमर और मनपा आयुक्त बंछा निधि पानी ने कोरोना संदर्भ बैठक में 19 मार्च 2021 से रात को 9 बजे से सउबह 6 बजे तक पुलिस कर्फ्यु का निर्णय लिया गया। कर्फ्यु भंग करनेवाले लोगों पर पुलिस शिक्षात्मक कार्यवाही करेगी।

कोरोना संक्रमण बढने पर कर्फ्यू के समय में एक घंटे की और बढ़ोतरी की गई 
सूरत शहर में पिछले सप्ताह से लगातार रेकोर्डब्रेक कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने से पालिका आयुक्त ने कडे़ कदम उठाए है। शहर पुलिस आयुक्त अजयकुमार तोमर और मनपा आयुक्त बंछा निधि पानी ने कोरोना संदर्भ बैठक में 19 मार्च 2021 से  रात को  9 बजे से सउबह 6 बजे तक पुलिस कर्फ्यु  का निर्णय लिया गया।  कर्फ्यु भंग करनेवाले लोगों पर पुलिस शिक्षात्मक कार्यवाही करेगी। 
पहले रात १० बसे के बाद कर्फ्यु का ऐलान था
मनपा आयुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से शहर मे कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे है। जितने भी केस पोजिटिव मिल रहे है उसमें ट्रावेल हिस्ट्री जांच में सामने आई है। शहरवासी बाहरगांव से आने के बाद बिनी किसी टेस्ट या जांच के वह तुरंत कामकाज पर लग जाते हैँ। इस दौरान वह बाहरगांव से संक्रमित होकर आए हो तो शहर में कई लोगों में संक्रमण फैलाने के लिए जिम्मेदार साबित होते है।
३१ मार्च २०२१ तक रात ९ से सूबह ६ बजे तक रहेगा कर्फ्यु
मनपा आयुक्त बंछा निधि पानी और पुलिस आयुक्त अजय कुमार तोमर ने संयुक्त बैठक में निर्णय लिया की सूरत शहर में रात 10 बजे से पुलिस कर्फ्यु की अधिसूचना थी,उसे एक घंटे बढा दिया है। 19 मार्च 2021 से सूरत में रात 9 बजे से सूबह 6 बजे तक पुलिस कर्फ्यु लागु रहेगा। यह अधिसूचना 19 मार्च से 31 मार्च 2021 तक जारी रहेगी उसके बाद शहर में कोरोना की परिस्थिति को ध्यान में लेते हुए योग्य निर्णय लिया जायेगा। इस अधिसूचना का अगर किसी ने उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ एपेडेमिक एक्ट के तहत शिक्षात्मक कार्यवाही की जायेगी। 
Tags: