सूरत महानगरपालिका की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष की नियुक्त‌ि

सूरत महानगरपालिका  की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष की नियुक्त‌ि

सूरत महानगरपालिका की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्त‌ि गुरूवार को संजीवकुमार ओडिटोरियम में सामान्य सभा की गयी 12 समितियों में महत्वपुर्ण टाऊन प्लानींग में कनुभाई पटेल, सार्वजनिक निर्माण समिति में रोहिणी पाटील, स्वास्थ समिति में दर्शिनी कोठीया, स्मल इम्प्रुवमेन्ट समिति में दिनेश राजपुरोहित को अध्यक्ष बनाया गया।

नगर नियोजन (टाऊन प्लानिंग ) कमिटि के अध्यक्ष बने  कनुभाई पटेल  
सूरत महानगरपालिका की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्त‌ि गुरूवार को संजीवकुमार ओडिटोरियम में सामान्य सभा की गयी।  12 समितियों में महत्वपुर्ण टाऊन प्लानींग में कनुभाई पटेल, सार्वजनिक निर्माण समिति में रोहिणी पाटील, स्वास्थ समिति में दर्शिनी कोठीया, स्मल इम्प्रुवमेन्ट समिति में दिनेश राजपुरोहित को अध्यक्ष बनाया गया। महानगरपालिका का चुनाव 21 फरवरी 2021 को हुआ था जिसका परिणाम 23 फरवरी 2021 को घोषित हुआ था। 12 मार्च को शहर के नए महापौर, उप महापौर, स्थायी समिति सदस्य, दंडक, शासक पक्ष नेता, विपक्षी नेता की नियुक्त‌ि हुई थी। नवनियुक्त महापौर हेमाली बोघावाला ने मनपा की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्त‌ि के लिए महानगरपालिका की सामान्य सभा गुरूवार को सुबह 10 बजे पाल स्थित संजीवकुमार ओडिटोरियमें तय कि थी। 
सार्वजनिक निर्माण समिति के अध्यक्ष पद पर  रोहिणी पाटील
सामान्य सभा में नगर नियोजन (टाउन प्लानिंग) समिति में  अध्यक्ष पद पर कनु पटेल, उपाध्यक्ष पद पर सोमनाथ मराठे कि नियुक्ती की गई। सार्वजनिक निर्माण समिति में अध्यक्ष पद पर रोहिणीबेन पाटील और उपाध्यक्ष पद पर गेमरभाई देसाई की नियुक्ती की गई। स्वास्थ समिति के अध्यक्ष पद पर दर्शनिबेन कोठीया और उपाध्यक्ष पद पर विजयभाई चौमाल की नियुक्ती की गई।
स्लम इम्प्रुवमेन्ट समिति के अध्यक्ष पद पर दिनेशभाई राजपुरोहित
स्लम इम्प्रुवमेन्ट समिति के अध्यक्ष पद पर दिनेशभाई राजपुरोहित और उपाध्यक्ष पद पर जयेशभाई जरीवाली की नियुक्ती की गई। गटर समिति के अध्यक्ष पद पर विक्रम पाटील की और उपाध्यक्ष पद पर जयश्रीबेन वरिया की नियुक्ती की गई। पानी समति के अध्यक्ष पद पर राकेशभाई माली और उपाध्यक्ष पद पर वैशालीबेन शाह की नियुक्ती की गई।  लाईट एन्ड फायर समिति के अध्यक्ष पद पर किशोरभाई मियाणी और उपाध्यक्ष पद पर नेन्सी शाह की नियुक्ती की गई।
अस्पताल समिति के अध्यक्ष पद पर राजुभाई जोडिया
अस्पताल समिति के अध्यक्ष पद पर राजुभाई जोडिया और उपाध्यक्ष पद पर कांताबेन वाकोडीकर की नियुक्ती की गई। कानुन समिति के अध्यक्ष पद पर हसमुखभाई नायका और उपाध्यक्ष पद पर कविताबेन एनगंदुला की नियुक्ती की गई। सार्वजनिक परिवहन समिति के अध्यक्ष पद पर रमीलाबेन पटेल और उपाध्यक्ष पद पर सुमनबेन गाडीया की नियुक्ती गई। सभी समितियों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ बारह बारह सदस्यों का समावेश किया है जिसमें सभी समितियों में आम आदमी पार्टी के दो दो सदस्यों को भी स्थान दिया गया। आम आदमी पार्टी ने सामान्य सभा में विभिन्न समितियों में सदस्यों की नियुक्ती के लिए दरखास्त ही नही रखी थी। 
12 समितियों के अध्यक्ष आगामी 23 मार्च को चार्ज संभालेंगे
भाजपा द्वारा जारी किए गए मेन्डेट में अनुभवी और बिनअनुभवी अध्यक्ष उपाध्यक्ष की जोडी बनाने का प्रयास किया गया। पुराने कोर्पोरेटर और नए कोर्पोरेटरों को स्थान देने के साथ बेलेन्स बनाया गया। चयनित हुए सभी 12 समितियों के अध्यक्ष आगामी 23 मार्च को चार्ज संभालेंगे। अध्यक्ष पद पर चयनित सदस्य को महानगरपालिका मुख्यालय में कार्यालय तथा कार एवं मोबाईल की सुविधा पालिका द्वारा दी जाती है। 
Tags: