साढ़े तीन फ़ीट की विवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म

साढ़े तीन फ़ीट की विवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म

डॉक्टर्स ने कहा आसान नहीं, छुट्टी देने के बाद भी होगी लगातार चेकिंग

पांडेसरा की साढे तीन फीट ऊंचाई वाली विवाहिता ने बच्चे को जन्म दिया है। इसके पति की हाइट भी 4 फीट की बताई जा रही है। मेडिकल साइंस के अनुसार इतनी कम ऊंचाई वाले दंपत्ति के लिए माता-पिता बन पाना कठिन होता है। 
सीमा ने दिया तंदुरस्त बच्चे को जन्म
मिली जानकारी के अनुसार मूलतः महाराष्ट्र के निवासी और इन दिनों पांडेसरा के भीड़ भंजन में रहने वाले 31 साल के गणेश सोनवणे की ऊंचाई 4 फीट है। बीते साल उनकी शादी साढे तीन फीट हाइट वाली 25 वर्षीय सीमा से हुई थी। 18 फरवरी को सीमा को प्रसूति पीडा होने से उन्हें सूरत के सिविल हॉस्पिटल में ले आया गया। यहां पर डॉक्टर ने उनकी सिजेरियन करके डिलीवरी करवाई। सीमा को तंदुरुस्त बालक हुआ है जिससे कि सीमा के परिवार में खुशी फैल गई है। हालांकि शुरुआत में नवजात शिशु को सांस की तकलीफ होने से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में उसकी तबीयत ठीक हो जाने के चलते उसे बी-पेप पर रखा गया है।
बच्चे की नियमित होगी जांच
सिविल में बच्चों के डिपार्टमेंट के हेड डॉ. विजयभाई शाह और डॉ. सुजीत चौधरी ने बताया कि जिन लोगों को थाइरोइड तकलीफ होती है, आनुवंशिक खामी होती है उनकी लंबाई नहीं बढ़ती उनका वजन भी कम रहता है। कम ऊंचाई वाले लोग शायद ही माता-पिता बन पाते हैं। सामान्य महिलाओं के बच्चों का वजन ढाई किलो से साढे तीन किलों का होता है। इस बच्चे को डिस्चार्ज करने के बाद डिस्चार्ज करने के बाद नियमित जांच की जाएगी इसके बाद पता चलेगा कि बच्चे का विकास किस तरह आगे बढ़ रहा है।
Tags: