
सूरत : 'जब उम्र होगी तो शादी करा देंगे' के मां-बाप के आश्वासन के बावजूद बेटी प्रेमी संग भाग गई!
By Loktej
On
घर वालों के राजी होने के बाद भी लड़का-लड़की फ़रार, लड़की वालों ने पुलिस में की शिकायत
आजकल समाज में प्रेम प्रसंग के मामले बहुत सामने आ रहे है। आए दिन किसी न किसी लड़की का किसी के साथ भाग जाने की चर्चाएँ बड़ी आम हो चुकी है। एक बार फिर एक ऐसा ही मामला बारडोली के मंगरोल से सामने आया है। दरअसल बारडोली के मंगरोल तालुका के रहने वाली एक नाबालिक लड़की अपने प्रेमी के साथ फ़रार हो गई। सबसे बड़ी बात ये है कि इस लड़की के माता-पिता इस रिश्ते के लिए तैयार थे और उन्होंने यहां तक कहा था कि शादी की उम्र होने पर वो शादी करवा देंगे।
सूरत के मांगरोल तहसील की घटनाआपको बता दें कि सूरत के मंगरोल तालुका के एक गाँव में कक्षा 10वीं तक पढाई कर चुकी एक 15 वर्षीय लड़की अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ रहती है। ये लड़की वालेसा गाँव के निजी कंपनी में काम करती है। इस नाबालिक लड़की का अपने साथ काम करने वाले एक लड़के के साथ प्रेम संबंध थे। बीते रविवार इन लड़की के साथ काम करने वाली एक महिला ने लड़की के घर वालों को कॉल करके लड़की के प्रेम-संबंध के बारे में सूचित किया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद जैसे ही लड़की काम से लौटी तो परिवार ने उससे उसके संबंध के बारे पूछते है।
लड़की के परिवार ने पुलिस का संपर्क कियाइसके बाद लड़की ने सारी जानकारी देते हुए अपने प्रेमी विकास वसावा के बारे में परिवार को बताया। सारी बात जानकर परिवार ने सही समय आने पर शादी कराने की बात कही। इसके बाद लड़की काम पर नहीं जाकर पुरे दिन घर पर ही रही और रात के समय लड़की घर से गायब हो गई। परिवार के सदस्यों ने उसे खोजने की कोशिश की पर जब लड़की नहीं मिली तो लड़की के माँ-पिता विकास के घर गए। विकास के घर जाने के बाद पता चला कि विकास भी आधी रात को कही चला गया है। इसके बाद लड़की के परिवार ने विकास के खिलाफ कोसंबा पुलिस स्टेशन में शादी का लालच लेकर अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आवश्यक जानकारी के बाद अपनी जाँच शुरू कर दी।
Tags: