सूरत : इस शर्त पर खत्म हुई सिविल होस्पिटल में कर्मचारियों की हड़ताल

सूरत : इस शर्त पर खत्म हुई सिविल होस्पिटल में कर्मचारियों की हड़ताल

वेतन में बढ़ोतरी और महीने में चार छुट्टी का आश्वासन, आरएमओ और नर्सिंग प्रमुख ने संभाली बाजी

बाकी वेतन और वेतन में बढ़ोतरी के मामले को लेकर सूरत के सिविल हॉस्पिटल में 4 दिन से चल रहे चौथे श्रेणी के श्रमिकों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। कांट्रेक्टर ने नए श्रमिकों को लेने की तैयारी शुरू कर देने के बाद श्रमिकों की एकता टूट गई और वह एक के बाद एक नौकरी पर आने लगे। हालांकि इस दौरान श्रमिकों में आपस में ही मनमुटाव शुरू हो जाने के कारण सुपरिटेंडेंट के कार्यालय के बाहर पुलिस व्यवस्था तैनात कर दी गई थी।
सर्विस प्रोवाइडर को दिया नोटिस
आपको बता दें कि बीते 4 दिन से सिविल हॉस्पिटल में सर्वेंट की हड़ताल चल रही है थी। जिसके कारण सिविल में व्यवस्थाएं लाचार हो गई थी। इसके बाद सुपरिटेंडेंट में सर्वेंट की सुविधा देने वाले सर्विस प्रोवाइडर को नोटिस दिया गया था। नोटिस मिलने पर कॉन्ट्रैक्टर ने नए सर्वेन्ट की भर्ती शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान ऊपरी डॉक्टरी अधिकारियों की ओर से हड़ताल करने वाले श्रमिकों को आश्वासन दिया गया कि उन्हें साढे नौ हजार वेतन के साथ हर महीने 4 छुट्टी दी जाएगी। हालांकि कुछ लोग अभी भी राजी नहीं थे और हड़ताल जारी रखने के मूड में दिख रहे थे, पुलिस ने ऐसे श्रमिकों को पकड़ लिया। 
आप पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे
चार दिन से सिविल में जारी रही हड़ताल में हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के समर्थन में 'आप' के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। उन्होंने रेसिडेंट मेडिकल ऑफिसर के समक्ष श्रमिकों का वेतन बढ़ाने की मांग की थी। सुपरिटेंडेंट ने श्रमिकों के वेतन के सिलसिले में अवरोध उत्पन्न करने वाली कई टेक्निकल बातें भी आप के कार्यकर्ताओं को बताई थी। इसके बाद आप के कार्यकर्ताओं ने हड़ताल करने वाले श्रमिकों को सही बात बताने का प्रयास किया, लेकिन श्रमिक उनसे भी नाराज हो गए और आप के कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने आप के कार्यकर्ताओं को वहां से चले जाने को कहा। 
आरएमओ और नर्सिंग प्रमुख ने बाजी संभाली
चार दिन तक हडताल की परिस्थिति के बाद आरएमओ डॉ केतन नायक और नर्सिंग स्टाफ के प्रमुख इकबाल कडीवाला ने बाजी संभाली थी। उन्होंने हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को वेतन में बढ़ोतरी के साथ ही समय पर वेतन और महीने में 4 दिन छुट्टी का आश्वासन दिया था। इसके बाद कर्मचारियों की हड़ताल टूट गई।

Tags: