सूरतः सिविल अस्पताल में वेतन की मांग पूर्ण होने पर सफाईकर्मी काम पर लौटे

सूरतः  सिविल अस्पताल में वेतन की मांग पूर्ण होने पर सफाईकर्मी काम पर लौटे

हड़ताल खत्म होने से पहले ही प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई

 चार दिन की हड़ताल का सुखद अंत हुआ 
सूरत शहर के सिविल अस्पताल के संविदा सफाईकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन समाप्त हो गई है। पगार के मुद्दे पर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके रिश्तेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन द्वारा सफाई कर्मियों के पगार को लेकर  प्रशासनिक विभाग में गलती करने वाले दो कर्मियों  की बदली कर दी गई।  इसके साथ ही अगले दो दिनों में प्रशासन द्वारा वेतन की गारंटी दी गई। फिर भी सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर अड़े थे। हालांकि, हड़ताल को समेट लिया गया।  इससे पहले, अमुक कर्मी हड़ताल छोड़कर काम पर जाने के बाद  कुछ श्रमिकों के बीच हाथापाई हुई।
हाथापाई के दृश्य सर्जित हुए
ठेकेदार ने कहा कि जो कर्मचारी काम आना चाहते हैं वो आ सकते हैं, जिससे कुछ महिला कर्मचारी काम पर जाने के लिए तैयार थीं। जिसमें कुछ मेल सर्वन्ट (मेडिकल कॉलेज) वालों ने गंदे शब्द कहकर हाथापाई पर उतारू हो गए। दूसरी ओर, हड़ताल के कारण नए कर्मचारियों को भी अनुबंध के आधार पर भर्ती किया जा रहा है।
वेतन में कटौती के साथ-साथ वेतन वृद्धि की भी मांग थी
सूरत शहर में नई सिविल अस्पताल के सफाईकर्मी के वेतन के मुद्दे पर चल रहा हड़ताल  चौथे दिन  समेट लिया गया। सफाई कर्मचारियों ने  अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर विरोध कर रहे थे।  हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन में कटौती तथा पगार बढोतरी नहीं किया जाएगा तब तक विरोध जारी रहेगा। कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानी  का सामना करना पड़ा।
Tags: