सूरत : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का असर पड़ता दिख रहा, सिटी बसों में यात्रियों की संख्या डबल हुई!

सूरत : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का असर पड़ता दिख रहा, सिटी बसों में यात्रियों की संख्या डबल हुई!

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से परेशान लोगों ने बस में यात्रा शुरू की

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम प्रजा काफी परेशान हो चुकी है। बढ़ती कीमतों के कारण कई लोगों ने अपने रोजिंदा जीवन में सरकारी बसों का उपयोग बढ़ा दिया है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की पिछले एक महीने में सूरत में सीटी बस से यात्रा करने वाले मुसाफिरों की संख्या दो गुना हो गई है। 

सूरत में चल रही हैं रोजाना 650 बसें, लगभग दो गुना बढ़ गए है यात्री

पेट्रोल और डीजल के भाव में जो इजाफा हो रहा है, वह सामान्य से लेकर गरीब सभी वर्गों को रुला रहा है। इस लिए इस वर्ग के अधिकतर लोगों ने ट्रांसपोर्टेशन के लिए सरकारी बसों का इस्तेमाल शुरू किया हैं। सूरत में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 88 रुपए है, वही 5 रुपए से लेकर 22 रुपए के भाड़े में लोग शहर के किसी भी कोने में पहुँच जाते है। 
सिटीलिंक प्रोजेक्ट के अधिकारी कमलेश नायक ने बातया की अनलॉक की गाइडलाइन के बाद सूरत में रोजाना 650 बसें दौड़ रही है। जिसमें लगभग डेढ़ से दो लाख मुसाफिर यात्रा करते है। पिछले एक महीने में यह संख्या दो गुनी हो गई है। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या ज़्यादा है वहाँ पर बस की संख्या भी ज़्यादा रखी गई है। फिलहाल सूरत में 45 अलग अलग रूट पर बसें दौड़ाई जा रही है। 
Tags: