गुजरात : अब सौराष्ट्र विश्वविद्यालय में निकट भविष्य में पढ़ाई जायेगा ‘सनातन धर्म’

गुजरात : अब सौराष्ट्र विश्वविद्यालय में निकट भविष्य में पढ़ाई जायेगा ‘सनातन धर्म’

विश्वविद्यालय द्वारा बीएपीएस संप्रदाय का नया पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा से शुरू हो गया था विवाद

पिछले कुछ महीनों से सौराष्ट्र विश्वविद्यालय कई विवादों के कारण चर्चा में रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा बीएपीएस संप्रदाय का नया पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा ने एक बार फिर से विवादों का बवंडर खड़ा कर दिया। इसका सनातन हिंदू धर्म के संतों ने विरोध किया। इस पर प्रसिद्ध संत इंद्रभारती बापू ने भी नाराजगी जताई। हालांकि इसके बाद विश्वविद्यालय ने बीएपीएस कोर्स को रद्द कर दिया था।


कोर्स को लेकर विरोध के बाद विश्वविद्यालय ने नया फैसला लिया है। जिसके तहत सौराष्ट्र विश्वविद्यालय निकट भविष्य में सनातन धर्म पर एक नया पाठ्यक्रम शुरू करेगा। विश्वविद्यालय के चांसलर गिरीश भीमानी जूनागढ़ पहुंचे और वहां इंद्रभारती बापू से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की शिक्षा से छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी।