गुजरात : 27 जून को बैंकों में होने वाली हड़ताल स्थगित

गुजरात : 27 जून को बैंकों में होने वाली हड़ताल स्थगित

मुख्य श्रम आयुक्त द्वारा केंद्रीय श्रम मंत्रालय को बैंक कर्मचारियों के पेंशन सुधार और सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग शुरू करने पर चर्चा पर विचार करने के लिए कहने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है

बैंक कर्मचारियों ने पेंशन सुधार, सप्ताह में कार्य दिवसों को घटाकर पांच दिन करने सहित पांच मांगों को लेकर के 27 जून को हड़ताल करने की योजना बना रहे थे। इस हड़ताल को लेकर एक जानकारी सामने आई है और इसके अनुसार बैंक कर्मचारियों द्वारा होने वाली हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार मुख्य श्रम आयुक्त द्वारा केंद्रीय श्रम मंत्रालय को बैंक कर्मचारियों के पेंशन सुधार और सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग शुरू करने पर चर्चा पर विचार करने के लिए कहने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है। दिसंबर 2021 में समझौता होने के बाद से, भारतीय बैंकिंग संघ ने बैंक कर्मचारियों के मुद्दों को हल करने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया है। इसके लिए, आईबीए ने बैंकरों के साथ चर्चा पर भी विचार नहीं किया है। बैंक कर्मचारी संघों ने शिकायत की है कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर भारतीय बैंक संघ की ओर से कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।