अगर आप भी बना रहे है दमन जाने का प्लान, तो पहले जान ले ये खास नियम, अब से समुन्द्र में नहाना या तैरना हुआ प्रतिबंधित

अगर आप भी बना रहे है दमन जाने का प्लान, तो पहले जान ले ये खास नियम, अब से समुन्द्र में नहाना या तैरना हुआ प्रतिबंधित

पिछले कुछ दिनों में हुई दुर्घटनाओं के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने लिया ये कड़ा फैसला

दमन गुजरात और आसपास के लोगों के मनपसन्द पर्यटन स्थलों में से एक है। लोग यहाँ अपने मित्रों-परिवार के साथ समय बिताने आते है। लोग यहां पर्यटन,सैर-सपाटे के साथ समुद्र में तैरने और नहाने का मजा लेते हैं। दमन में आने वाले पर्यटक, खासकर बिग दमन बीच, जामपोर बीच, नानी दमन बीच और देवका बीच में तैरने और नहाने का साहस करते हैं। पर बीते कुछ दिनों में यहाँ डूबने की बहुत सारी घटनाएँ देखी गई है। ऐसे में अब जिला कलेक्टर ने इस बारे में बड़ा फैसला लिया है। जिला कलेक्टर तपस्या राघवे ने यहाँ आने वाले पर्यटकों के समुन्द्र में नहाने पर या पानी में जाने पर रोक लगा दिया है। 
दमन में हर साल लाखों पर्यटक आते है। मानसून के मौसम में भी पर्यटकों का आवागमन बना रहता है और ऐसे में अगर मानसून के मौसम में समुद्र तूफानी हो जाता है तो पर्यटकों की जान जाने की आशंका रहती है। ऐसे में दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 की संख्या 2) की धारा 144 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला कलेक्टर तपस्या राघवे ने वर्तमान में पर्यटकों को मानसून के दौरान समुद्र में स्नान करने से रोक रहे हैं।
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार दमन जिले के सभी तटों खासकर जामपोर बीच, मोती दमन बीच, नानी दमन बीच और देवका बीच पर डूबने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में निश्चित समयकाल तक समुद्र में तैरने या नहाने के लिए जाना मना है। यह आदेश दिनांक 16/06/2022 से 31/08/2022 तक तत्काल प्रभाव से प्रभावशील रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले को आईपीसी की धारा 188 और धारा 291 के तहत सजा दी जाएगी।
दमन में सबसे बड़ी डूब जामपोर बीच पर नहाने के के दौरान लोगों के डूबने की जानकारी सामने आई है। अभी कुछ महीने पहले वापी की तीन बेटियों में से दो की डूबने से मौत हो गई थी। जबकि एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। ऐसे में ये कदम उठाया गया है। कुछ दिन पहले यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान तट पर अचानक हवा की दिशा बदलने से 2 यात्री टकरा गए थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद पैराग्लाइडिंग पर भी रोक लगा दी गई है। दमन जिला कलेक्टर को शुक्रवार को समुद्र में नहाने पर रोक लगाते हुए समुद्र तट पर खड़ा कर दिया गया। हालांकि दोपहर में मौके पर देखा तो बीच पर एक पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस के आने के बाद समुद्र में नहा रहे लोग वहां से पलायन करते नजर आए।