बनासकांठा : अचानक ही झील का पानी हुआ लाल, लोगों में भारी कौतूहल

बनासकांठा : अचानक ही झील का पानी हुआ लाल, लोगों में भारी कौतूहल

लोगों मान रहे इसे चमत्कार, क्या है इसके पीछे का कारण इसके बारे कोई जानकारी सामने नहीं आई है

अगर झील या नदी का पानी अचानक से लाल हो जाए तो? अचरज तो होना ही है न! ऐसा ही एक वाकया बनासकांठा में देखने को मिला। यहां की झील का पानी हरा या मिट्टी के रंग का नहीं बल्कि बहुत लाल हो गया था। झील के पानी को लेकर आसपास के लोगों में भारी उत्सुकता देखने को मिल रही है।
आपको बता दें कि यह मामला बनासकांठा के सीमावर्ती इलाके का है। वाव तालुका के कोरेती गांव में झील के पानी के रंग ने सबका ध्यान खींचा। क्योंकि पूरी झील लाल हो गई थी। हालांकि झील पहले लाल नहीं थी, लेकिन कोई नहीं जानता कि ये सब कैसे हो गया? इसके पीछे का कारण तो अभी पता नहीं चला है लेकिन इस झील को देखकर ग्रामीण भी हैरान हैं। क्योंकि अचानक से इस तरह रंग बदलना लोगों की नजर में चमत्कार है पर क्या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण भी है, इसके बारे कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन झील के बीच में वर्षों पुराने महादेव का मंदिर है। यहां हजारों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। तो झील का रंग बदलने का कारण आस्था से जुड़ा माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि दिन और रात में पानी का रंग लाल रहता है या बाद में बदलता है। और अगर रंग लाल ही रहता है, तो अचानक रंग बदलने का क्या कारण है?
Tags: Gujarat