खेड़ा : इलाज के लिए आई महिला के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर किया बार-बार शोषण

महिला की शिकायत के बाद डॉक्टर रितेश पटेल फरार, वल्लभ विद्यानगर पुलिस मामला दर्ज कर रही है जांच

डॉक्टर का पेशा बहुत सम्मनित होता हा। लोग डॉक्टर को भगवान का रूप मानते है पर खेड़ा जिले में इलाज के लिए आई महिला के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। बता दें कि डॉक्टर ने इलाज के लिए आई महिला के साथ दुष्कर्म किया और बेहोश कर उसका वीडियो बना लिया।
न्यूज़ १८ गुजराती से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बकरोल में एक महिला ने आराधना अस्पताल के डॉक्टर रितेश पटेल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर उसे पिछले तीन साल से प्रताड़ित कर रहा था। तीन साल पहले जब महिला इलाज के लिए डॉक्टर के पास आई तो डॉक्टर ने उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने रेप के दौरान उसका वीडियो भी बना लिया था। वीडियो जारी करने की धमकी देते हुए डॉक्टर ने महिला से बार-बार दुष्कर्म किया। आखिरकार पीड़िता ने शिकायत दर्ज करा दी है।
शिकायत के मुताबिक तीन साल पहले बकरोल विद्यानगर रोड स्थित एक अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ रितेश पटेल के पास एक स्थानीय महिला चेकअप के लिए आई थी। इसी बीच रितेश पटेल ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया था। डॉक्टर रितेश पटेल ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को बार-बार शारीरिक शोषण किया। परिवार ने इस बारे में महिला से बात करने के बजाय पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। महिला की शिकायत के बाद डॉक्टर रितेश पटेल फरार हो गया है। वल्लभ विद्यानगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।