अंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, गुजरात में भी जल्द दस्तक दे सकती है मौसम की बारिश

अंडमान निकोबार पहुंचा मानसून, गुजरात में भी जल्द दस्तक दे सकती है मौसम की बारिश

गुजरात में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में दिन भर पसीने से लबालब रहने वाले गुजराती नागरिकों के लिए एक खुशी के समाचार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। आपको बता दें कि मानसून देश के सुदूर द्वीप अंडमान निकोबार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार बारिश केरल में भी 1 सप्ताह जल्दी पहुंचेगी।
ज्ञातव्य है कि वर्षा ऋतु का प्रारंभ देश में केरल में बारिश के साथ होता आया है। इस वर्ष केरल में मानसून की बारिश हमेशा की तरह 31 मई से 1 जून की बजाए 5 दिन पहले यानी 27 मई के आसपास पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार गुजरात में वर्षा 15 जून के आसपास हो सकती है। गौरतलब है की मानसून अंदमान निकोबार से केरल होकर आगे बढ़ता है और महाराष्ट्र होता हुआ गुजरात पहुंचता है। पिछले वर्ष 2021 में अंडमान निकोबार में मानसून की पहली बारिश 21 मई के रोज हुई थी। इस बार मानसून की पहली बारिश 16 मई के दिन हो चुकी है।
Tags: Gujarat