जानिये कब से शुरु हो रही भावनगर-मुंबई हवाई सेवा, क्या होगी टिकट की दरें

जानिये कब से शुरु हो रही भावनगर-मुंबई हवाई सेवा, क्या होगी टिकट की दरें

गुजरात के भावनगर-मुंबई की विमानी सेवा का आने वाले महीने से पुन: प्रारंभ होने जा रहा है। स्पाइसजेट द्वारा भावनगर - मुंबई - पुणे के बीच की फ्लाइट को टेक ऑफ करने के लिए फिर से हरी झंडी दे दी गई है तथा टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
इसके पहले भावनगर - मुंबई के बीच एयर इंडिया तथा स्पाइसजेट द्वारा फ्लाइट का संचालन किया जाता था। हालांकि बाद में दोनों कंपनी ने मुंबई की फ्लाइट बंद कर दी थी। जिसके चलते भावनगर का मुंबई के साथ हवाई कनेक्शन टूट गया था। हालांकि विभिन्न महाजन मंडल तथा राजकीय नेताओं ने मुंबई की हवाई सेवा पुनः शुरू करने के लिए भरपूर प्रयास किए। जिसके चलते स्पाइसजेट द्वारा भावनगर - मुंबई - पुणे के बीच की हर दिन की फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की गई। घोषणा के तहत आने वाली 5 मई से भावनगर- मुंबई- पुणे के बीच विमान सेवा का पुनः प्रारंभ हो जाएगा।
यह विमान सेवाएं शनिवार के सिवाय हफ्ते के सभी दिन संचालित रहेगी। शुरुआत में 9 मई तक भावनगर से मुंबई जाने के लिए का किराया ₹5137 रहेगा। जबकि 10 मई से ₹4087 ही देना रहेगा। टिकट की कीमतें स्पाइसजेट की वेबसाइट पर भी देखने को मिल रही है। उल्लेखनीय है कि देश की आर्थिक राजधानी के साथ विमान मार्ग फिर से शुरू होने के चलते भावनगर के महाजन, उद्योगपति तथा व्यापारी वर्ग और सामान्य मुसाफिरों ने भी राहत की सांस ली है।

Related Posts