
मेहसाणा : 5 वर्षीय बालक ने अपनी मूकबधिर मां के साथ गैंगरेप की जानकारी गुब्बारे बेचने वाले पिता को दी और फिर...
By Loktej
On
बचाने आए पति को भी दी जान से मारने की धमकी, डरे हुये परिवार राजस्थान भाग गया
पिछले काफी समय से राज्य में दुष्कर्म की विभिन्न घटना सामने आ रही है। अलग-अलग घटनाओं में आरोपी यह भी नहीं देखते कि जिसे वह अपनी हवस का शिकार बना रहे है, उसकी उम्र, मानसिक अवस्था या उसकी शारीरिक अवस्था क्या है। बढ़ते हुये दुष्कर्म के यह मामले पुलिस के लिए भी चिंता का कारण बन रहे है। इन सभी के बीच गुजरात के मेहसाणा के उंझा में एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें चार लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। दिल दहला देने वाली बात तो यह है कि आरोपियों ने जिसके साथ दुष्कर्म किया है वह महिला एक मूकबधिर है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, महेसाणा के उंझा में एक मूकबधिर महिला के साथ चार शख्सों ने दुष्कर्म किया था। घटना की जानकारी जब उसके पुत्र को हुई तो उसने यह बात अपने पिता को बताई। जो की गुब्बारे बेचता था। पुत्र की बात सुनकर पिता तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचा। हालांकि घटनास्थल पर पहुंचे पति को देखते ही चारों शख्सों ने उसे जान से मार देने की धमकी दी।
उन सभी की धमकी से डर कर सभी वहाँ से भागकर राजस्थान चले गए थे। हालांकि बाद में पीड़िता के परिवार ने राजस्थान में महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। जहां से इस घटना की जानकारी महेसाणा की एसपी ऑफिस में की गई थी। जिसके चलते दुष्कर्म के आरोपी जगन्नाथ बागरिया, देवनारायण बगारिया, धारासिंह बागरिया और मांगीलाल बागरिया को पकड़ने के लिए पुलिस ने कार्यवाही शुरू की है।