गुजरात की बनी इंटे बन रही है बॉलीवुड की हस्तियों के घरों का आकर्षण

गुजरात की बनी इंटे बन रही है बॉलीवुड की हस्तियों के घरों का आकर्षण

ऋतिक रोशन और सुरविन चावला जैसे सितारों के घर में गुजरात से मँगवाई गई इंटे लगा रही है चार चाँद

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के खंडाला में बने विकेंड वीला में गुजरात की बनी इंटे खास आकर्षण बना रही है। ऋतिक रोशन का यह वैकेशन होम 22400 स्क्वेर फिट में फैला हुआ है। ऋत्तिक रोशन का यह वैकेशन होम ग्रिगोरिया ओकोनोमू द्वारा बनाया जा रहा है। इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुये ओकोनोमू ने कहा कि उन्हें ऋत्तिक के वेकेशन होम मे इस्तेमाल होने वाले ईंटों के लिए उन्हे उसकी बनावट, उसकी ड्यूरेबिलिटी और उसका रंग अनोखा चाहते थे। इस लिए उन्होंने अहमदाबाद से ईंट मँगवाई। इस प्रोजेक्ट में गुजरात से मँगवाई गई 30 हजार ईंटों का इस्तेमाल किया।
बता दें कि ऋत्तिक के अलावा भी कई सितारों के घरों में इस तरह से घरों को एक निश्चित उभार देने के लिए गुजरात में बनी ईंटों का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के डिजाइनर घरों के बढ़ते चलन को भुनाने के लिए गुजरात में ईंट निर्माताओं द्वारा कई तरह की डिजाइनर तथा एलिवेटेड ईंटों का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस बारे में अहमदाबाद स्थित हरिहर ब्रिक्स और गोधरा स्थित जय जलाराम ब्रिक्स के संचालकों का कहना है की गुजरात डिजाइनर ईंटों के केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुंबई, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों से प्रसिद्द आर्किटेक्ट्स के अलावा अब यूरोपीय देशों से भी उन्हें काफी ऑर्डर मिल रहे है।  
कंपनी द्वारा कुछ ही समय पहले अबूधाबी, संयुक्त आरब अमीरात में स्वामीनारायण मंदिर के निर्माण के लिए ईंटों की आपूर्ति पूर्ण की थी। मध्यपूर्व और यूरोप भी गुजरात के लिए एक बड़े बाजार के रूप में सामने आ रहे है। इसेक लिए ऑस्ट्रेलिया भी इसमें शामिल है । गुजरात में बनी हस्तनिर्मित इंटे और मशीनों से बनी इंटे दोनों ही विदेश में काफी प्रचलित है। गुजरात में ईंटों का निर्माण करने वाले कम से कम 1200 निर्माता साल भर में कम से कम 400 करोड़ ईंटों का निर्माण करते है। गुजरात ब्रिक्स मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन (जीबीएमएफ) द्वारा अनुमान लगाया गया है। इनमें से बमुश्किल 10 खिलाड़ी एलिवेशन ब्रिक्स का उत्पादन करते हैं। भले ही राज्य का ईंट बनाने का उद्योग उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पंजाब जैसे राज्यों से बहुत पीछे है , लेकिन एलिवेटेड ईंट निर्माण में विविधीकरण स्थानीय खिलाड़ियों को अपने समकक्षों पर बढ़त दे रहा है।

Tags: Gujarat