गांधीनगर : नवविवाहिता की घर में ही रहस्यमयी हालातों में लाश, ससुराल पक्ष ने कहा, 'बाहर का कोई मारकर चला गया!'

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक 20 साल की युवती की लाश उसी के घर में मिल आने से हलचल मच गई थी। नवविवाहिता की लाश मिल आने के बाद उसके ससुराल वालों ने बताया कि उनकी बहू निकिता राठौड़ को बाहर से आकर कोई उसे मार कर चला गया था। जबकि उसके परिवार ने निकिता की मृत्यु के लिए उसके पति को ही जिम्मेदार बताया है। 
गांधीनगर के सेक्टर 21 पुलिस स्टेशन में निकिता के भाई किशन द्वारा शिकायत लिखवाई गई थी। जिसके अनुसार उसे उसके जीजा का फोन आया था की उसकी बहन निकिता मर गई है। जब वह उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचा तो उसने देखा की उसकी बहन के सर पर काफी चोट आई थी। इसके अलावा उसकी नाक से भी खून बह रहा था। निकिता के ससुराल वालों ने कहा कि नजदीक के मंदिर में ही रहने वाले एक मजदूर राजूजी ने उनके घर में हमला किया था। उन्होंने दोपहर के तीन बजे के करीब उसे घर से निकलते हुये देखा था, पर वह भागने में सफल रहा था। 
हालांकि निकिता के भाई को उसके ससुराल वालों और उसके जीजा पर उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि युवती अपने परिवार के साथ ही घर में सोती थी। ऐसे में बाहर से किसी का आना काफी मुश्किल है। फिलहाल पुलिस राजूजी नामक उस हमलावर को ढूंढ रही है।