
वलसाड : नदी में गिर गई गाय, दमकल वाले तो आए नहीं फिर 20 गौ रक्षकों ने मिलकर बचाया
By Loktej
On
वलसाड के अब्रामा हाइवे पर स्थित सिडमेक कंपनी के करीब से गुजरने वाली औरंगा नदी में बुधवार रात को एक गाय गिर गई थी। सुबह होने पर यह जानकारी अग्निवीर गौरक्षक सेवा समिति के कार्यकर्ताओं को हुई थी। गाय को नदी में से बाहर निकालने के लिए उन्हों ने दमकल विभाग को फोन किया तो उन्हों ने गाड़ी भेजने का आश्वासन दिया।
हालांकि फॉन करने के 3 घंटे के बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। जिसके चलते अग्नि वीर गौ रक्षक समिति के 20 कार्यकर्ताओं ने मिलकर गाय को बाहर निकाला था। गौ रक्षक समिति के कार्यकर्ताओं ने आक्षेप किया कि जब काफी देर तक दमकल कर्मी नहीं आए तो उन्हों ने फिर से उनका संपर्क करने की कोशिश की थी। पर इसके बावजूद वह नहीं पहुंचे। यही नहीं दमकल अधिकारियों ने उनका फोन भी नही उठाया था।