
गुजरात : आगे से होंगी द्विभाषी पाठ्य पुस्तकें ताकि अंग्रेजी का बढ़ सके ज्ञान
By Loktej
On
गुजरात में नई शिक्षा नीति के अमल के लिए कई तरह के बदलाव लाए जा रहे है। शिक्षा मंत्री द्वारा कक्षा 1 से ही बच्चों को इंग्लिश भाषा का ज्ञान मिले, इस हेतु से कक्षा 1 से ही अंग्रेजी विषय का समावेश करने की शिक्षा मंत्री ने घोषणा की थी। जिसके बाद अब कक्षा 6 में गणित और विज्ञान की किताब द्विभाषी होगा। आने वाले साल से शिक्षा विभाग द्वारा चरणों में इस चीज का अमल किया जाएगा।
इसके अनुसार साल 2024-25 में कक्षा 8 तक और 2025 26 तक कक्षा 9 से 12 की गणित और विज्ञान की किताबों में द्विभाषी का अमल किया जाएगा। इसके अलावा कक्षा 3 से 5 में महत्वपूर्ण शब्दों और परिभाषाओं का भी अंग्रेजी में समावेश किया जाएगा। हालांकि अन्य सभी विषयों की किताब माध्यम के अनुसार ही रहेगी।
Tags: Gujarat
Related Posts
