गुजरात : पारदी में एक ही दिन गायब हुई दो लड़कियां, पुलिस अब कर रही है दोनों के बीच जुड़े तार ढूंढने का प्रयास

गुजरात : पारदी में एक ही दिन गायब हुई दो लड़कियां, पुलिस अब कर रही है दोनों के बीच जुड़े तार ढूंढने का प्रयास

पारदी शहर और तालुका के उमरसादी मच्छीवाड़ गांव में रहने वाली दो युवतियां एक ही दिन लापता हो गईं होने की घटना सामने आई थी। लापता हुई दो युवतियों में से एक ने घर पर चिट्ठी लिखी है। जिसमें लिखा था कि वह जा रही है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
पारदी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस के अनुसार, चिवल रोड स्थित दांती फलिया में रहने वाले प्रतिकभाई पटेल ने पुलिस को जानकारी दी थी 10 मार्च को वह दोपहर में कुछ समय के लिए बाजार में गए थे। जब वह वापिस आया तो उसे अपनी छोटी बहन घर में नही दिखाई दी। जिस पर जब उसने अपने छोटे भाई की पत्नी से पूछा तो पता चला की वह एक थैली में दर्जी के यहां जाने का कहकर निकली है। हालांकि उसके बाद वह वापिस नही आई। जिसके चलते परिवार ने उसका संपर्क किया पर उसका संपर्क नहीं हो पाया। जब उन्हों ने घर में चेक किया तो उन्हें घर में से एक खत मिला, जिसमें लिखा था को वह घर छोड़कर जा रही है। कोई भी उसे ढूंढने की कोशिश ना करे। 
वहीं दूसरे मामले में उमरसादी में रहने वाली तारामती बेन ने पुलिस स्टेशन में जानकारी दी कि, सुबह जब 10 बजे वह गांव में चल रहे अपने मकान का काम देखने गई और दोपहर को एक बजे के करीब वापिस आई तो उन्हें उनकी बेटी 19 वर्षीय बेटी शिवानी कहीं भी दिखाई नही दी।
जब माता ने बड़ी बहन मीनाक्षी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह कुछ काम कहकर घर बाहर निकली थी। हालांकि घर ना आने पर उसका संपर्क करने की कोशिश को गई पर उसका संपर्क नहीं हो पाया। जिसके चलते पुलिस में जानकारी दी गई है।एक ही दिन एक ही समय पर दोनों युवतियों के गायब हो जाने के चलते पुलिस दोनों घटना में तार जुड़े होने की दिशा में जांच कर रही है।
Tags: Gujarat