गुजरात : लिमडी के शाही परिवार के महल में तस्कर हाथ साफ कर गए हैं!
By Loktej
On
61 साल पुरानी 45 एंटिक चीजें लेकर गायब हुये चोर
गुजरात के लिमड़ी से चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। यहाँ कुछ तस्करों ने रेलवे स्टेशन रोड पर आए शाही परिवार के एक महिल में खिड़की तोड़ कर अपना हाथ साफ कर लिया और 56 किलो चाँदी की विभिन्न 45 एंटिक चीजों को गायब कर दिया।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, लिमड़ी के दिग भुवन पेलेस में रहने वाले जयदीपसिंहजी झाला ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। जयदीपसिंहजी ने बताया कि पेलेस में काम करने वाली महिला ने उन्हें बताया कि दूसरे माले की खिड़कियाँ खुई हुई है। जो आम तौर पर बंद रहती थी। जब उन्होंने देखा तो उन्हें हथियार किसी नुकीले हथियार से तोड़ी गई होने का आभास हुआ। इसके बाद उन्होंने महल में छानबीन की तो कई चीजें गायब मालूम हुई।
जयदीपसिंहजी झाला ने बताया कि जब उन्होंने दूसरे माले पर मौजूद स्टोर रूम की छानबीन की तो उन्हें कई चीज गायब मालूम हुई। जिसमें चाँदी के कई बर्तन, पलंग के चार पाये, नक्काशी की हुई ट्रे, जसवंतसिंह बापू की पैरों की पादुका सहित तकरीबन 45 चीजों की सूची है। इन सभी चीजों में तकरीबन 56 किलो चाँदी का सामान शामिल था। यह सभी चीजें जयदीपसिंहजीबापू के नाना ने उनकी माता को उपहार स्वरूप दिये थे। जिसके चलते जयदीपसिंहजी ने पुलिस में सभी चीजों के चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है।
Tags: Gujarat