गुजरात : एशिया के सबसे बड़े डिफेन्स एक्सपो की चल रही है जोरदार तैयारी

गुजरात : एशिया के सबसे बड़े डिफेन्स एक्सपो की चल रही है जोरदार तैयारी

गुजरात में पहली बार 10 से 14 मार्च के बीच डिफेंस एक्स्पो आयोजित होने वाला है, जिसमें नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेता शामिल रहने वाले है। एक्स्पो के लिए 63 देशों के 121 प्रदर्शन के अलावा कुल मिलाकर 973 प्रदर्शक दर्ज हुए है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने देश के रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के साथ आयोजित किए इस डिफेंस एक्स्पो के बारे में बात करते हुए कहा कि डिफेंस एक्स्पो का आयोजन गुजरात के लिए एक गौरवपूर्ण घटना है। 
रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बताया कि डिफेंस एक्स्पो-2022 के आयोजन से रक्षा क्षेत्र के उद्योग और उसके निवेशकों के लिए भी गुजरात में स्थायी होने का मौका मिलेगा। यहीं नहीं एक्स्पो के आयोजन के लिए कि गई तैयारियों कि भी उन्होंने काफी तारीफ की थी। बता दें कि एक्स्पो में 70 से अधिक देशों के प्रदर्शक हिस्सा लेने वाले है। इसमें से 63 देशों के 121 प्रदर्शक हिस्सा लेने वाले है। एक्स्पो में फिजिकल और वर्च्युयल दोनों स्टॉल होंगे। आपको यह भी बता दें कि यह डिफेंस एक्स्पो एशिया का सबसे बड़ा एक्स्पो होने वाला है।
पूरा आयोजन तीन स्थलों पर तीन फॉर्मेट में किया जा रहा है। एक्स्पो कि एपेक्स कमिटी कि बैठक में गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय एना, भारतीय वायुसेना, भारतीय नौकादल, कोस्ट गार्ड, सीआईएसएफ़, CRFP, NDRF, NSG, BSF तथा हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे थे।
Tags: Gujarat