गुजरात : देवर के साथ दवाखाने जा रही महिला का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, चंद घंटो में पुलिस ने हिरासत में लिया

इलाके के कुछ असामाजिक तत्वों ने बीच सड़क कार रोककर की देवर की पिटाई और महिला का अपहरण कर हो गए फरार, 100 से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम ने मात्र 12 घंटों में महिला को ढूंढ निकाला

गुजरात के वलसाड जिले में एक महिला का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए होने की घटना सामने आने के बाद हलचल मच गई है। महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग भी एक्शन में आ गई। मामले की शिकायत दर्ज होते ही 100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की टीम पीड़ित महिला को छुड़ाने के लिए लग गई थी। पुलिस की यह मेहनत रंग भी लाई थी और मात्र 12 घंटों के अंदर ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ कर महिला को छुड़वाया है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, वलसाड के सरिगाम में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी भाभी को दवाखाने के लिए ले जा रहा था। तभी अचानक वहाँ पर इलाके के कुछ असामाजिक तत्वों ने आकर उससे जबरदस्ती गाड़ी रुकवाई और व्यक्ति को कार में से बाहर निकाल कर काफी पिटाई की। व्यक्ति को निकालने के बाद उन्होंने का में बैठी उसकी भाभी को जबरन कार में बैठाकर उसका अपहरण कर लिया और वहाँ से फरार हो गए। इस बारे में महिला के देवर ने तुरंत ही पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कारवाई। इसके चलते पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित का काफिला आरोपियों को पकड़ने के लिए काम पर लग गया।
पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के काफिले ने इलाके की घेराबंदी कर दी। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और महज 12 घंटे में उन्होंने पीड़िता को ढूंढ निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया। आरोपियों की पहचान सुनील वारली, राहुल कमल और सूरज जानो के तौर पर हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़िता और आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया था, जिसमें पता चला की तीनों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह मान लिया था।