पोरबंदर : मछली पकड़ते समय मछुआरों के हाथ लगे दो जासूसी कबूतर, पाकिस्तान की कारस्तानी होने की आशंका

पोरबंदर : मछली पकड़ते समय मछुआरों के हाथ लगे दो जासूसी कबूतर, पाकिस्तान की कारस्तानी होने की आशंका

पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी, कबूतरों के पैरों में चिप

पोरबंदर में समुद्र में मछली पकड़ने गये मछुआरों को मछलीप कड़ते समय दो संदिग्ध कबूतर मिले। मछुआरों ने मामले की सूचना हार्बर मरीन पुलिस को दी। पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। कबूतरों के बारे में संयुक्त पूछताछ की जाएगी और जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है।
जानकारी के अनुसार पोरबंदर में मछली पकड़ते समय मछुआरों को दो संदिग्ध कबूतर मिले। इन कबूतरों के पैरों में चिप और उनके पंखों पर कुछ लिखा पाया गया। फिलहाल पोरबंदर के हार्बर मरीन पुलिस स्टेशन में कबूतरों की जांच की जा रही है। मामले में एफएसएल, वायरलेस, बीडीडीएस पशु चिकित्सक संयुक्त पूछताछ करेंगे और जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये कबूतर कहां से आए। पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। 
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की तटीय सीमा भी पोरबंदर के समुद्र तल के करीब है। यहाँ अक्सर मछुआरों का अपहरण कर लिया जाता है। साथ ही आये दिन पाकिस्तानी मछुआरे भी घुसपैठ करते हैं। तटरक्षक बल ने हाल ही में 18 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है जो पाकिस्तानी समुद्र के रास्ते भारतीय जल क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे थे। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से पूर्व में भी पोरबंदर के समुद्र के रास्ते पाकिस्तान की ओर से नशीली दवाओं की घुसपैठ की जाती रही है। यह देखा जाना बाकी है कि पोरबंदर में आज पकड़े गए संदिग्ध कबूतर को पाकिस्तान ने जासूसी के लिए भेजा है या नहीं।