घर के चिराग के जन्मदिन पर परिवार कर रहा जामनगर में भव्य आयोजन

घर के चिराग के जन्मदिन पर परिवार कर रहा जामनगर में भव्य आयोजन

विशेष पूजा, सौ ब्राह्मण देंगे पृथ्वी को आशीर्वाद, मुम्बई से आएगा केक

इस देश में ही नहीं बल्कि मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के जाने माने व्यवसायियों में लिया जाता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश किसी परिचय के मोहताज नहीं है। आज आकाश अंबानी के बेटे और मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी का जन्मदिन है। अपने पोते का पहला जन्मदिन मनाने के लिए परिवार ने जामनगर के फार्म हाउस में कई तैयारियां की हैं। पृथ्वी के पहले जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है।
जानकारी के अनुसार पृथ्वी के पहले जन्मदिन के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य और मुंबई इंडियंस कबहार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और जहीर खान भी  अपने परिवार के साथ जामनगर पहुंचे हैं। इन सभी के आ जाने से जामनगर एयरपोर्ट पर सेलेब्स सा माहौल बन गया। इन सेलेब्स के आने-जाने का भी खास इंतजाम किया गया है.
 परिवार ने जामनगर में प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्म का जश्न मनाने का फैसला किया है लेकिन इसके लिए केक मुंबई से फ्लाइट से मंगवाया गया है।
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के पोते के पहले जन्मदिन पर जामनगर में विशेष पूजा का भी आयोजन किया गया है। इसमें करीब 100 ब्राह्मण मौजूद रहेंगे और पृथ्वी को आशीर्वाद देंगे। वहीं खबर है कि आकाश अंबानी की पत्नी और पृथ्वी की मां श्र्लोका अंबानी ने भी अपने बेटे पृथ्वी अंबानी के लिए नीदरलैंड से कुछ खास खिलौने मंगवाए हैं।
पृथ्वी की बर्थडे पार्टी के लिए कुछ खास मेहमानों को बुलाया गया है। इसके लिए इटली और थाईलैंड से अंतरराष्ट्रीय शेफ की टीम बुलाई गई है। वहीं, जामनगर स्थित फार्म हाउस के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को यह विशेष भोजन भेजने की व्यवस्था परिवार ने की है।