गुजरात : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की गांधीधाम को जनसुविधा वृद्धि के कार्य की भेंट

गुजरात : मुख्यमंत्री  भूपेंद्र पटेल ने की गांधीधाम को जनसुविधा वृद्धि के कार्य की भेंट

शहरी विकास योजना के तहत गांधीधाम में फ्लाईओवर ब्रिज के लिए 59.25 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को दी सैद्धांतिक मंजूरी

फाटकमुक्त गुजरात के संकल्प के साथ रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के 30 कार्यों के लिए अब तक 890 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट किये मंजूर
मुख्यमंत्री  भूपेंद्र पटेल ने कच्छ जिले के गांधीधाम शहर में फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए कुल 59.25 करोड़ रुपए के नगर पालिका के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इससे संबंधित राज्य के योगदान की रकम स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत आवंटित की जाएगी। राज्य के नगरों और महानगरों में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण के माध्यम से नागरिकों को वाहन यातायात और आवाजाही में आसानी रहे तथा समय एवं ईंधन की भी बचत हो उस उद्देश्य से इस तरह के कार्यों को मंजूरी दी जाती है। जिसके अनुसार मुख्यमंत्री ने स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत  इस फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण के जनसेवा वृद्धि कार्य की भेंट गांधीधाम शहर को दी है। 
उल्लेखनीय है कि फाटकमुक्त गुजरात के संकल्प को साकार करते हुए राज्य सरकार ने अब तक पूरे राज्य में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के कुल 30 प्रोजेक्ट के लिए 890 करोड़ रुपए की रकम की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। गुजरात के नगरों और महानगरों में ऐसे रेलवे ओवरब्रिज एवं रेलवे अंडरब्रिज के विभिन्न कार्यों के लिए नगर पालिकाओं के लिए कुल 78 करोड़ रुपए तथा महानगर पालिकाओं के लिए भी 78 करोड़ रुपए सहित कुल मिलाकर 156 करोड़ रुपए का प्रावधान वर्ष 2021-22 के लिए किया गया है। 
Tags: Gujarat