गुजरात : गांधीनगर महापालिका के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच होगी काँटेदार टक्कर

गुजरात : गांधीनगर महापालिका के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच होगी काँटेदार टक्कर

आज शाम तक होगा मतदान पूर्ण, सभी उम्मीदवारों का भविष्य होगा ईवीएम में सील

गांधीनगर महापालिका के लिए आज रविवार सुबह से मतदान शुरू हो चुका है। सुबह से ही सभी मतदाता वोट देने के लिए उमड़ पड़े है। अपने आखिरी चरण के चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और आप सभी पार्टीने प्रचार में अपना सारा ज़ोर झोंख दिया था। महापालिका में आने वाले पाँच साल के लिए कौन मैदान मारेगा या किसको वापिस जाना पड़ेगा, इन सभी सवालों का जवाब आज शाम तक तय हो जाएंगा। जो की पाँच अक्टूबर को उजागर होगा। शाम तक सभी उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा।
गांधीनगर में जहां भाजपा के लिए अपनी सत्ता टिकाये रखना काफी बड़ा सवाल बन गया है। वहीं दूसरी और कांग्रेस भी अपना प्रदर्शन पुनरावर्तित करने के लिए आतुर बनी है। इन सबके साथ आम आदमी पार्टी ने भी काफी जोरदार प्रचार किया था। ऐसे में इन सबके प्रयासों का फल तो पाँच तारीख को होने वाले मतगणना के बाद ही पता चलेगा। 
बता दे की रविवार को हुये इस मतदान में मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया था। सभी मतदाताओं ने आखिरी समय तक मतदान किया था। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने मेगा रोड शो किया था, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हुये थे। चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आप सभी ने अपनी पूरी शक्ति लगा दी है। ऐसे में कौन सी पार्टी जीत जाएगी, उसे लेकर सभी में उत्कंठा है। जहां भाजपा ने 11 वोर्ड में अपने नए उम्मीदवारों की फोज उतारी थी, वहीं कांग्रेस ने अपने सभी पुराने नेताओं को चुनाव के लिए आगे किया था.