गुजरात : अहमदाबाद तथा जूनागढ़ में तेंदुए के दिखाई देने की घटना के कारण गाँववालों में फैला भय

गुजरात : अहमदाबाद तथा जूनागढ़ में तेंदुए के दिखाई देने की घटना के कारण गाँववालों में फैला भय

अहमदाबाद जिले में एक बार फिर से तेंदुए के दिखाई देने के कारण लोगों में भय फ़ेल गया है। अहमदाबाद जिले के विसलपुर के खेत में तेंदुए के दिखाई देने के कारण गाँववालों में भय फ़ेल गया है। 
इसके पहले भी कई बार गाँव में तेंदुए के दिखाई देने की घटना सामने आई थी। इसे लेकर गाँव वालों ने कई बार शिकायत भी की थी। गाँववालों की शिकायतों के लेकर वहाँ पिंजरे भी रखे गए थे। पर इसके बाद भी तेंदुआ अब तक पिंजरे में नहीं फंसा है। पिछले तीन सप्ताह से तेंदुआ यहा घूम रहा है। 
अहमदाबाद के अलावा जूनागढ़ में भी ओजत नदी के किनारे तेंदुए के दिखाई देने की चर्चा हो रही है। जहां नदी के प्रवाह में बह कर एक तेंदुआ वहाँ आ पहुंचा था। यह वीडियो घेडपंथक का होने का प्राथमिक अनुमान लगाया गया है। नदी किनारे रहने वाले रहने वाले लोगों ने तेंदुए का वीडियो निकाला था। जिसके चलते वनविभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
Tags: Gujarat