गुजरात : विधानसभा के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ लगाए नारे

गुजरात : विधानसभा के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ लगाए नारे

सदन में बैठे विपक्ष के विधायकों ने लगाए मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे और रामधुन गाई

गुजरात विधानसभा के दो दिवसीय लघु मानसून सत्र के सवाल-जवाब सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में नारेबाजी की और रामधुन के नारे लगाए। कांग्रेस के इस तरह के रवैये के कारण मुख्यमंत्री ने सदन से वॉकआउट कर दिया था। जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। हालांकि, फिर जब सदन की कार्यवाही के लिए घंटी बजी तो मुख्यमंत्री सदन के अंदर वापस आ गए और अपनी जगह ली। इस दौरान विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भी नारे लगाए थे। सदन में कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा को सद्बुद्धि आए इस लिए रामधुन भी बुलाई।
विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा की जा रही थी। इस बीच विपक्ष ने सवाल उठाए और सरकार को घेर लिया। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि सरकार की ओर से दिए गए आंकड़ों में विसंगति है। कोरोना से हुई मौतों के मामले में सरकार जो आंकड़े दे रही है, उसमें विसंगतियां हैं। सभी नगरपालिका और ग्रामीण क्षेत्रों में हुई मौतों का हवाला देते हुए, कांग्रेस विधायकों ने आरटीआई के तहत विवरण मांगा। उन विवरणों और सरकारी आंकड़ों के बीच एक बड़ी विसंगति थी। खुद सरकार द्वारा दिये गए आंकड़ो में ही विसंगतता होने के कारण विपक्ष ने सरकार को घेर लिया था।
प्रश्नकाल के दौरान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के जवाब विपक्ष द्वारा पूछे सवालों के लिए पूर्ण नहीं थे। जिससे विपक्ष को खाली मैदान मिल गया और विपक्ष ने उसकी जमकर खिंचाई की। विधानसभा अध्यक्ष ने विरोध को रोका। अध्यक्ष ने अपने प्रश्न जिले तक पर्याप्त रखने की बात कही। जिससे विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करने लगे।
विधायकों के ऐसे व्यवहार के कारण इन सभी विधायकों को निलंबित कर दिया गया था। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होनी थी लेकिन मुख्यमंत्री के सदन में मौजूद रहने के बावजूद कार्यवाही शुरू नहीं हुई। क्योंकि वह कांग्रेस के निलंबित विधायकों को हटाए जाने का इंतजार कर रहे थे। 
Tags: Gujarat