गुजरात : फार्महाउस में जश्न मनाने एकत्रित हुये दोस्तों में हुई तकरार, फायरिंग में एक की हुई मौत

राजकीय रूप से कांग्रेस के साथ जुड़े हुये थे मृतक कार्यकर्ता

गांधीनगर के वासणा हड़मतिया इलाके में आए साम्राज्य फार्महाउस में जश्न मनाने के लिए जमा हुये कुछ मित्रों में आपसी तकरार हो गई थी। मित्रों में हुई बहस में फायरिंग हो गई थी और इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी। दो मित्रों में हुई इस बहस में फायरिंग होने पर एक मित्र को गोली लगी थी और इसके चलते उसे नजदीक के ही निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हुई थी। गोली चलाने वाला मित्र कार में बैठकर फरार हो गया था, जबकि अन्य मित्रों को हिरासत में ले लिया गया था। 
पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरगासण रोड पर आए साम्राज्य पार्टी प्लॉट के मालिक प्रवीण कल्याण मानिया, जयदीपसिंह गोहील, तरुणसिंह तथा संतोष भरवाड, हरपाल सिंह जनक, जयराजसिंह तथा मोहित कुल मिलाकर आठ मित्र शुक्रवार को शराब की महेफिल जमाने के लिए जमा हुये थे। हालांकि इस बीच प्रवीणभाई और जयदीपसिंह और तरुणसिंह के बीच तकरार काफी बढ़ गई थी, जिसके चलते अन्य मित्र उन्हें समजाने के लिए आगे आए थे। पर इन सबके बीच जयदीप सिंह ने अपनी रिवॉल्वर बाहर निकाली और प्रवीणसिंह को गोली मार दी।
गोली लगने के कारण प्रवीणभाई वहीं पर ढल गए थे। घटना के कारण जयदीप सिंह और तरुणसिंह दोनों काफी डर गए थे। इसके चलते दोनों कार में बैठकर भाग गए थे। प्रवीणभाई को आशका अस्पताल ले जाया गया था। पर वहाँ उन्हें बचाया नहीं जा सका था। दोस्तों के बीच हुई बहस में गोलीबारी के अलावा तलवारें भी चली थी, जिसमें एक शख्स घायल भी हुआ था। जिसे गांधीनगर में सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
देर रात हुई इस घटना में लोकल क्राइम ब्रांच के पीआई एच पी झाला सहित की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच जमीन की लेन-देन के चलते दोनों के बीच बहस हुई थी। बता दे की गांधीनगर में स्थायी प्रवीणभाई राजकीय रूप से कांग्रेस के साथ जुड़े हुये है। 

Tags: Gujarat