
गुजरात : प्रदेश भाजप की मीटिंग में रक्षामंत्री हुये मौजूद, आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री के कदमों की तारीफ की
By Loktej
On
उरी की घटना के बाद अन्य देशों को पता चला कि भारत सीमा पार कर के भी हमला कर सकता है
गुजरात के केवड़िया में प्रदेश भाजपा की बैठक में केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने मौजूद रहे थे। सुबह एयरपोर्ट पर पहुँचने के बाद राजनाथसिंह सीधे ही केवड़िया पहुंचे थे। जहां डिजिटल प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है। केन्द्रीय मंत्री राजनाथसिंह के हाथों से लॉन्च इस प्रोजेक्ट के बाद भाजपा पेपरलेस कार्यवाही करने जा रहा है। मीटिंग में रक्षामंत्री ने अपना व्यक्तव्य देते हुये प्रधानमंत्री मोदी की भी काफी तारीफ की थी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद देश के राजनीति की तस्वीर बदल गई है। विपक्ष अब भाजपा चुनाव जीतने की मशीन कहते है, पर असलियत में भाजपा लोगों का विश्वास जीतने की मशीन है। भाजपा की यह सफलता उसके सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को आभारी है। आज देश में कही पर आतंकवाद सर नहीं उठा रहा। उरी की घटना के बाद दुनिया को यह संदेश मिल गया कि भारत सीमा पार करके भी हमला कर सकता है। यह सभी नरेंद्र मोदी को आभारी है। इसके अलावा रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही हथियारों के उत्पादन में भी देश जल्द ही स्वावलंबी बन जाएगा।
गुजरात प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को आज केवड़िया में सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में देश में गरीब, किसान और जवान के कल्याण और विकास के लिए समर्पित सरकार काम कर रही है। विकास के साथ जनता के प्रति जवाबदेही ने भाजपा के प्रति जनविश्वास को बढ़ाया है। pic.twitter.com/zuNYVsQE6R
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 2, 2021अपने व्यक्तव्य में राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी और प्रशांत किशोर पर भी कड़े प्रहार किए थे। उन्होंने राहुल गांधी को किसी भी बात पर विरोध करने का पर्याय बताया। इसके अलावा प्रशांत किशोर के कांग्रेस में जुडने कि खबरों को लेकर राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस को टैलंट बाहर से लाना पड़ता है। जबकि गुजरात भाजपा के पास टैलंट की कोई कमी नहीं है।
Tags: Gujarat
Related Posts
