
गुजरात : बस की राह देख रही थी महिला, सांढ ने पीछे से आकर पटका
By Loktej
On
कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम के कर्मचारियों द्वारा नहीं लिए जा रहे उचित कदम
गोधरा के वावड़ी पेट्रोलपंप के पास गाड़ी की राह देख रही महिला को एक सांढ ने उठाकर पटक दिया था। इसके चलते महिला गंभीर रूप से चोटिल हुई थी। चोटिल महिला को इलाज के लिए वडोदरा की एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला पर सांढ द्वारा किया यह हमला CCTV हमले में भी कैद हो गई थी।
गोधरा के संत रोड के रहनेवाली 45 वर्षीय मीनाबेन गांधी काम से बाहर निकले थे और काम खतम कर वह घर जाने के लिए रास्ते पर बस की राह देखने लगे थे। इसी दौरान पीछे से एक सांढ ने आकर उन्हें सिंगो से उठाकर पटक दिया था। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट आई थी, मीनाबेन को गंभीर चोट आने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई समय से गोधरा शहर में सड़क पर भटकने वाले मवेशियों की समस्या काफी बढ़ चुकी है। इसके पहले एक बगीचे के पास दो सांढ के लड़ने के कारण आसपास की गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा था। कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम के कर्मचारी मवेशियों को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे है। नेताओं के काम के लिए हमेशा तैयार रहने वाले पालिका के कर्मचारी प्रजा की समस्याओं को मानो एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देते है।
ऐसा ही एक मामला वडोदरा से भी सामने आया है। जिसमें एक महानगरपालिका के कर्मचारी को गाय ने अपनी चपेट में लिया था। वाघोड़िया रोड पर रहने वाले अरविंदभाई परमार जब काम पर से घर की और जा रहे थे, तभी एक गाय उनकी तरफ दौड़ आई थी। उस गाय के पीछे अन्य भी कई गायें दौड़ कर आ रही थी। इन सभी गाय में से एक गाय ने अरविंदभाई को अपनी चपेट में लिया था। गाय की चपेट में आने से अरविंदभाई को काफी चोट आई थी।
अरविंदभाई को तुरंत ही नजदीक की अस्पताल में ले जाया गया था। जान तो बच गई पर उनके हाथ और पैर में काफी चोट आई थी और फ्रेक्चर भी हो गया था। उल्लेखनीय है की हर दिन शहर के मार्गों पर दौड़ने वाली गाय कई बार लोगों की जान को जोखिम में डाल देती है। इस बारे में निगम के कर्मचारियों द्वारा बड़ी बड़ी बात तो की जाती है, पर कोई अमल नहीं किया जाता।
Tags: Gujarat
Related Posts
