गुजरात : नकली बंदूक और छरा दिखाकर चोरों ने पेट्रोल पंप पर मचाई लूट

गुजरात : नकली बंदूक और छरा दिखाकर चोरों ने पेट्रोल पंप पर मचाई लूट

CCTV फुटेज हुआ वायरल, आसपास के सभी जिलों में की गई नाकाबंधी

राज्य के तापी जिले के व्यारा में सूरत-धूलिया हाइवे पर दो लुटेरो ने बिलकुल फिल्मी स्टाइल में नकली बंदूक और छरा दिखाकर एक पेट्रोल पंप पर लूट मचाई थी। बिलकुल किसी फिल्म के सीन जैसा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर फोटो के वायरल होने पर पुलिस ने तुरंत ही इस बारे में एक्शन लिया और कुछ ही समय में दोनों लुटेरों को पकड़ लिया। 
दोनों लुटेरे मोटरसाइकल पर आए थे और लूट मचा के फरार भी हो गए थे। लुटेरो को पकड़ने के लिए तापी सहित डांग में भी नाकाबंधी कर दी गई थी। इस दौरान सापुतारा से दोनों लुटेरों को पकड़ लिया था। विस्तृत जानकारी एक अनुसार, पिछले दिन सुबह व्यारा जिले में मायपुर के पास पेट्रोल पंप में लूट से घटना सामने आई थी। एस्सार पेट्रोल पंप के इस हाइवे पर दोनों लुटेरे रेईनकोट पहनकर ग्राहक के स्वांग में आए थे।
इस बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को ढूँढना शुरू किया था। आसपास के सभी जिलों में नाकाबंधी कर दी गई थी। जिसमें डांग जिले में से दोनों लुटेरों को पकड़ लिया गया था। इस दौरान उनके पास से दों बड़े छरे और नकली बंदूक मिल आई थी। लूट मचाने के पहले दोनों आरोपियों ने ऑफिस के सामने ही अपनी गाड़ी खड़ी की। इसके बाद बारिश से बचने के लिए रेईनकोट पहने होने का नाटक किया। इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बंदूक बताकर उन्होंने लूट मचाई।  
आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद डीएसपी रविंद्रसिंह जाडेजा ने पत्रकार परिषद कर के इस पूरे मामले की जानकारी दी थी। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर तकरीबन 94000 रुपयों की लूट चलाई थी। इन दोनों आरोपियों ने इसके पहले भी दो लूट को अंजाम दिया था। उसी मोडस ओपरेंडी का इस्तेमाल करते हुये उन्होंने तीसरी लूट भी की थी। जो की लगभग सफल हो ही गई थी। पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।