गुजरात : घर में घुस कर पुरुष शिक्षक ने किया स्कूल की महिला शिक्षक के साथ अश्लील वर्तन, फाड़ दिये महिला शिक्षक के कपड़े

पहले भी कई बार कर चुका था महिला शिक्षक को परेशान, स्कूल का नाम बिगड़ जाने के भय से गाँववालों ने नहीं की थी कोई भी शिकायत

गुजरात के बनासकांठा जील से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक पुरुष शिक्षक द्वारा महिला शिक्षक की छेडखानी का मामला सामने आया है। घटना के चलते थराद पुलिस द्वारा शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, थराद में आई हुई एक स्कूल के शिक्षक द्वारा स्कूल की ही महिला शिक्षक के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। थराद के गगाना गाँव में रहने वाले जीवरामभाई पटेल नाम का शिक्षक उसी स्कूल में ही पढ़ाने वाली एक महिला शिक्षक को पिछले कई समय से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। इसके पहले भी उसे कई लोगों ने पकड़ा था, पर स्कूल का नाम खराब ना हो इस लिए अन्य शिक्षकों और गाँव वालों ने दोनों के बीच समाधान करवाया था। 
हालांकि इसके बाद भी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था और बार बार वह शिक्षिका को फोन कर परेशान करता रहता था। इसके बाद शिक्षिका ने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था, जिसके चलते वह शिक्षिका के घर पहुँच गया था। घर पहुँचकर शिक्षक जबरन उसके घर में घुस गया था और घर में घुसकर शिक्षिका के कपड़े फाड़ दिये थे। इस दौरान महिला के चिल्लाने से आसपास के लोग जल्द ही वहाँ आ पहुंचे थे, जिन्हें देखकर शिक्षक वहाँ से भाग गया था। बार बार  शिक्षक द्वारा इस तरह से परेशान किए जाने पर शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी। 
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर शिक्षक के ऊपर छेड़खानी और एट्रोसिटी का केस दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी और अत्याचार के कई मामले सामने आ रहे है। जिसके लिए कई कडक कानून भी बनाए गए है। हालांकि इसके बावजूद एक शिक्षक द्वारा इस तरह की घटना के कारण पूरे इलाके में काफी हलचल मच गई है।