शुरू हुआ श्रावण का महिना तो बढ़ गए फराली चीजों के दाम

शुरू हुआ श्रावण का महिना तो बढ़ गए फराली चीजों के दाम

मुनाफा खोरी करने वाले व्यापारियों द्वारा बढ़ाए जा रहे है फराली चीजों के दाम

पवित्र श्रवण मास की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के प्रिय इस महीने में कई लोग उपवास और पुजा भोलेनाथ को खुश करने का प्रयास करते है। अन्न का त्याग कर सभी भक्त उपवास करते है। हालांकि इस दौरान कुछ फराली चीजों का इस्तेमाल वह खाने के लिए कर सकते है। पर इस बार श्रावण महीने में सभी फराली चीजों की कीमतों में भारी उछाल देखने मिला है।  
श्रावण मास के दौरान जब अधिकतर लोग उपवास करते है। उस समय कुछ व्यापारियों द्वारा फराली व्यंजनों के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे है। श्रावण मास के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले फराली आटे, खाद्य तेल और फराली सामग्री की कीमतों में वृद्धि के कारण विभिन्न व्यंजनों की कीमतें बढ़ गई हैं।
श्रावण मास में आम दिनों के मुकाबले फराली व्यंजनों के दाम 30 फीसदी ज्यादा बढ़ गए हैं, फराली व्यंजनों के साथ फलों के भी दाम बढ़ गए हैं। फराली खीचड़ी 300-350 रुपये प्रति किलो, वडा 260-320 रुपये प्रति किलो और मोरियो 110-145 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ऐसे में कोरोना महामारी के बाद जहां लोगों की खरीदशक्ति काफी कम हो गई है ऐसे में उन्हें इस महंगाई में क्या खाये और क्या नहीं उसकी चिंता साता रही है।  
Tags: Gujarat