फंड जमा होने के पहले ही दुनिया को अलविदा कर गया विवान, गंभीर SMA बीमारी से पीड़ित था मासूम

फंड जमा होने के पहले ही दुनिया को अलविदा कर गया विवान, गंभीर SMA बीमारी से पीड़ित था मासूम

जमा हुये फंड का उचित उपयोग करने के आश्वासन के साथ विवान के पिता ने सभी से अब दान ना करने का अनुरोध किया

पिछले कई दिनों से गंभीर SMA बीमारी का इलाज करवाने के लिए विवान के माता-पिता क्राउड फंडिंग के जरिये उसके इंजेक्शन के लिए पैसे जमा करने के प्रौयस में जुटे हुये थे। हालांकि इंजेक्शन के लिए पैसे जमा हो पाये उसके पहले ही विवान दुनिया को छोडकर चला गया। गिर सोमनाथ के आलीदार गाँव का विवान SMA की गंभीर बीमारी से पीड़ित था।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, SMA बीमारी से पीड़ित विवान ने पिछली शाम अपने घर पर अपने प्राण त्यागे। विवान के इलाज के लिए उसके माता-पिता ने लोगों से मदद मांगी थी। क्राउड़ फंडिंग के जरिये विवान के इलाज के लिए जरूरी इंजेक्शन के लिए पैसे जमा किए जा रहे थे। हालांकि पूरे पैसे जमा हो उसके पहले ही विवान ने अपने प्राण त्याग दिये थे। विवान के शरीर को अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल में कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था, जहां से उसका शरीर पोस्ट्मॉर्टेम के लिए ले जाया जाएगा। जिसके बाद परिवार के नियमों के अनुसार उसकी अंतिमविधि की जाएगी। 
विवान की मदद के लिए लाखों लोग आगे आए थे, जिसके चलते अब तक लाखों का फंड जमा भी हुआ था। हालांकि उसके मृत्यु के बाद बालक के पिता अशोकभाई ने अब विवान मिशन के लिए आगे आए स्वयंसेवकों से अब आगे कोई भी फंड जमा ना करने का अनुरोध किया है। अब तक विवान के लिए 2 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि जमा हुई थी, जिसके लिए अशोकभाई ने सभी का शुक्रिया भी अदा किया था। हालांकि अब उन्होंने किसी को भी कोई दान ना देने का अनुरोध किया था, तथा जमा हुई राशि को किसी सेवा के काम में इस्तेमाल करने का आश्वासन दिया था। 
Tags: Gujarat