गुजरात : सड़क किनारे सो रहे गरीबों पर चढ़ा ट्रक, मौके पर ही हुई आठ लोगों की मौत

देर रात स्टियरिंग पर से काबू गंवाया था ड्राईवर ने, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

गुजरात के सावरकुंडला तहसील में बाढडा गाँव में रविवार को देर रात तीन बजे के करीब एक गंभीर सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया था। दुर्घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2 लोग गंभीर तौर पर चोटील है। इन सबके अलावा 12 अन्य लोगों को भी छोटी-मोटी चोट भी आई है। चोटिल लोगों को सावरकुंडला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर मामलातदार सहित के अधिकारी और अन्य पुलिस स्टाफ भी पहुँच गया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, महुवा जाने वाले ट्रक चालक ने अचानक से ही स्टियरिंग पर से काबू गंवाया था। जिसके चलते ट्रक सड़क के किनारे आए झोंपड़ो पर चढ़ गया था। इसके बाद ट्रक एक गड्ढे में गिर गया था। दुर्घटना में झोंपड़ो में सो रहे आठ लोगों घटनास्थल पर ही मौत हुई है। जबकि 2 लोग बुरी तरह से चोटिल हुये है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एक घटनास्थल पर तुरंत ही एक एम्ब्युलेंस पहुंची थी, जिसने चोटिल लोगों को अस्पताल पहुंचाया था। 
पुलिस द्वारा इस मामले की जांच चल रही है। ट्रक कहाँ से आई थी और कहाँ जा रही थी इस बारे में पुलिस जानकारी एकत्र कर रही है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है। अमरेली में हुये इस गंभीर दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक रूपाणी ने भी शोक व्यक्त किया है। राज्य सरकार द्वारा हादसे में जान गँवाने वाले सभी लोगों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की गई।