गुजरात: डॉक्टर्स ने दिया दर्द से परेशान गाय को जीवनदान, पेट से निकली चौकाने वाली चीजें

गुजरात:  डॉक्टर्स ने दिया दर्द से परेशान गाय को जीवनदान, पेट से निकली चौकाने वाली चीजें

लगातार 2 घंटे तक चला गाय का ऑपरेशन

जितना सम्मान हम गायों को सोशल मीडिया पर देते है क्या उसका आधा भी वास्तविक जीवन में दे पाते है? कहने को तो हम गाय को माता कहते हैं, लेकिन क्या हम उनकी देखभाल कर पाते हैं? जो लोग गाय पालते है वो भी उन गायों को खुल्ला छोड़ देते है। ऐसे में ये गाय आवारा घुमती है और उन्हें खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं मिलता है। अंत में ये गाय प्लास्टिक, कचरा खाकर अपना पेट भरती हैं। इस प्लास्टिक और कचरे के अंदर कांच के टुकड़े, रबर, कील और कई अन्य पदार्थ होते हैं जो गाय के शरीर के लिए बहुत हानिकारक होते हैं।
एक ऐसा ही मामला सोडाल पांजरापोल से सामने आया है, जहाँ एक गाय के पेट से प्लास्टिक, लोहे की कील, कांच के टुकड़े और अन्य सामान निकालकर गाय की जान बचाई गई। दो दिन के इलाज और दवा के बाद मंगलवार को डॉक्टर राकेश पूनिया और उनकी 7 सदस्यों की टीम ने गाय का ऑपरेशन किया। इस गाय का ऑपरेशन लगातार 2 घंटे तक चला और उस दौरान डॉक्टरों और उनकी टीम ने गाय के पेट से 50 से अधिक प्लास्टिक बैग, कांच के टुकड़े, कील और बोतलें निकालीं.
इस बारे में पशु चिकित्सक राकेश पुनिया ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गाय के पेट से सारा प्लास्टिक कचरा निकाल दिया गया। ये अपने आप में एक चौंकाने वाला मामला था। गाय के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को बहुत परेशान होना पड़ा लेकिन काफी मशक्कत के बाद गाय के शरीर से कचरा निकाला गया। डॉक्टरों के मुताबिक गाय का ऑपरेशन सफल रहा।
Tags: Gujarat Cow