जामनगर : स्कूल जाने निकली पत्नी की बीच रोड पर हत्या कर पति हुआ फरार

कई समय से घर में हो रहे झगड़ों के कारण पति ने की अपनी ही पत्नी की हत्या, चंद घंटो में पुलिस ने किया गिरफ्तार

राज्य में पिछले कई समय से पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई बार यह घटनाएँ काफी खतरनाक मौड़ ले लेती है। कुछ ऐसा ही सामने आया है गुजरात के जामनगर से जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को बीच सड़क पर चाकू के वार कर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या कर पति तुरंत ही वहाँ से भाग निकला था, पर पुलिस ने उसे कुछ ही समय में पकड़ लिया था। पूरी घटना के चलते आसपास के इलाकों में काफी हलचल मची हुई है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, जामनगर के गुलाबनगर वृंदावन सोसाइटी के नजदीक रहने वाले नीता डाभि जो की पेशे से एक शिक्षक है, सोमवार को सुबह स्कूल के लिए निकली थी। तभी पीछे से आ रहे उसके पति प्रफुल्ल ने नीता को रोका और उसे चाकू मार कर उसकी हत्या कर डाली। अपनी पत्नी की हत्या कर प्रफुल वहाँ से भाग निकला था। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी ए डिवीजन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया जाये उसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पीआई एम जे जलू और उनकी टीम ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस ने घटना के कुछ ही समय में आरोपी प्रफुल को पकड़ लिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया की पिछले काफी समय से दोनों के घर में काफी झगड़े हो रहे थे। जिसके चलते प्रफुल ने यह कृत्य किया था। हालांकि इसके अलावा अन्य कोई कारण है या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
Tags: Gujarat