जब पोरबंदर के नाविकों का जहाज़ बीच समुद्र डूबा, जानें फिर क्या हुआ

जब पोरबंदर के नाविकों का जहाज़ बीच समुद्र डूबा, जानें फिर क्या हुआ

दुबई से सामान लेकर यमन जा रहा था जहाज, सभी क्रू-मेम्बर समंदर में कूदे

दुबई से एक हजार टन कार्गो लोडिंग कर यमन में ले जाने वाला पोरबंदर का एक जहाज ओमान के समंदर में डूब गए होने की जानकारी सामने आई थी। रात को अचानक से आए वातावरण के परिवर्तन के कारण जहाज अमृत ने ओमान के समंदर में रात के 11 बजे के आसपास जलसमाधि ले ली थी। हालांकि इस्मने मांडवी, सलाया के 7 मिलकर कुल 9 मेम्बर के क्रू-मेम्बर की जान बची थी। 
जहाज दुबई से 30 मई के रोज यमन के अशगीर पोर्ट से निकाला था और 2 जून को ओमान पहुंचा था। ओमान पहुंचने के बाद ही अचानक वातावरण में बदलाव आया और जहाज अचानक ही डूबने लगा था। जैसे ही जहाज डूबने लगा था मांडवी-सलाय के क्रू-मेम्बर सहित 9 लोगों की जान हलक में आ गई थी। सभी क्रू-मेम्बर समंदर में कूद पड़े थे। उसी समय इन लोगों की सहायता के लिए दुबई का आरब जहाज आया था। इन सभी क्रू-मेम्बर में मांडवी के दो युवक और उनके पिता भी थे। हालांकि सभी बच गए थे। 
Tags: Gujarat