अपराध : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर जंगल में गूफा में छुपा दिया!

अपराध : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर जंगल में गूफा में छुपा दिया!

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ़्तार किया

गुजरात के पंचमहाल जिले की गोधरा तहसील के अेरंडी गांव में रहने वाले मोरवा हड़प के कडाेदरा गांव से एक दंपत्ति कुछ दिनों पहले गायब हो गया था।। जांच पड़ताल के दौरान पत्नी की लाश मिली। पुलिस को पता चला कि अवैध संबंधों के शक में पति ने ही पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद पति ने पत्नी की लाश को जंगल में फेंक दिया था। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अलग अलग टीमें बनाकर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार गोधरा तहसील के अेरंडी गांव में शैलेश मालीवाड परिवार के साथ रहते हैं। शैलेश मालीवाड की शादी मोरवाहड़प के कडाेदरा में रहने वाली संगीता बामनिया नामक महिला से हुई थी। 2 मई को शैलेश उसकी पत्नी संगीता को मायके रखने गया था और 7 मई को वापस लिवाने। वहां से निकलने के बाद पति-पत्नी अपने घर नहीं पहुंचे, जिससे  दोनों के परिवार जनों ने दोनों को ढूंढना शुरू किया और इस बारे में मोरवा हड़प पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई। शैलेश मालीवाड का मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर पुलिस ने उसे इडर से बस में से पकड़ लिया। पूछताछ शुरू की, तब पता चला कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी। 
प्रतिकात्मक तस्वीर (File Photo: IANS)
मेहूलिया गांव में उसने पत्नी का गला काट दिया और उसका सिर अलग करके लाश के टुकड़े टुकड़े कर दिए। संगीता के कपड़े और सिर को जंगल में एक गुफा में छुपा दिया। पुलिस ने लाश का कब्जा पाने के लिए शैलेष को साथ में रखकर कई जगह पर जांच की। पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पूरे मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की है। संगीता का किसी से अवैध संबंध होने के शक में पति ने उसकी हत्या की थी। संगीता के मोबाइल में कुछ संदेहजनक बातें मिलने के बाद शैलेश ने उसे मार डाला था।