गुजरात : पति-पत्नी में हुये झगड़े में पति ने मोल के पार्किंग में की पत्नी की हत्या

गुजरात : पति-पत्नी में हुये झगड़े में पति ने मोल के पार्किंग में की पत्नी की हत्या

दो साल पहले ही हुआ था प्रेमविवाह, ससुराल वालों द्वारा किया जा रहा था प्रताड़ित

राज्य में पति और पत्नी के झगड़े के किस्से आए दिन सामने आते रहते हैं। कई किस्सों में यह मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच जाता है, तो कई बार पति-पत्नी द्वारा किसी की हत्या करने की बात भी सामने आती है। ऐसा ही एक किस्सा गांधीनगर से सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के चलते पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। महत्व की बात यह है कि दोनों की शादी 2 साल पहले एक लव मैरिज थी। 
रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद के कॉलवडा के रहने वाले हरीश डाबी की 21 साल की लड़की को अहमदाबाद में ही रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम हुआ था। जिसके चलते उनकी लड़की दिव्या ने योगेश पाटिल नाम के युवक के साथ अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर लिया। अपनी लड़की ने प्रेम विवाह किए होने के कारण परिवार के सदस्यों ने बेटी के साथ सभी संबंध तोड़ दिए थे और उसके घर भी नहीं जाते थे। 
(Photo Credit :dainikbhaskar.com)
दिव्या और योगेश की शादी को 2 साल हो चुके हैं, पर इस दौरान कुछ ही समय पहले योगेश अपनी पत्नी को बार-बार परेशान करने लगा था। इसके अलावा दिव्या के ससुराल वालों ने भी उसे शारीरिक और मानसिक त्रास देना शुरू कर दिया। ससुराल वालों द्वारा इस तरह परेशान करने के कारण उसने अपने परिवार के सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी। बेटी के दुखी होने के कारण परिवार फिर से उसे अपनाने को तैयार हो गया। जिसके चलते 1 महीने पहले ही दिव्या अपने मायके चली गई और योगेश के साथ उसके तलाक की बात शुरू हो गई। 
हालांकिक बेटी के घर में गुमसुम रहने के कारण परिवार के सदस्यों ने गांधीनगर के सेक्टर 26 में एक मॉल में उसकी नौकरी लगवा दी। इस बात की जानकारी होने के बाद योगेश कई बार दिव्या को मिलने वहाँ जाता रहता था। 2 अप्रैल को योगेश दिव्या उसकी कोई चीज लौटने के बहाने वहाँ गया था। हालांकि दिव्या के मालिक को कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वह दुकान में ऊपर नहीं गया था और पार्किंग में दिव्या का इंतजार करने लगा। दिव्या पानी पीने का बहाना बनाकर उससे मिलने गई और तब योगेश ने फिर से उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। जिसमें क्रोधित योगेश ने दिव्या पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। 
गंभीर रीत से चोटिल दिव्या को आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया था। पूरे मामले में दिव्या की माता ने सेक्टर 21 पुलिस द्वारा योगेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया गया था।