बोले सीएम रूपानी, सूरत में सी आर पाटिल रेमडेसीवीर इंजेक्शन कहां से लाए उन्हीं से पूछो!

बोले सीएम रूपानी, सूरत में सी आर पाटिल रेमडेसीवीर इंजेक्शन कहां से लाए उन्हीं से पूछो!

सरकार और सी आर पाटील द्वारा वितरित की जाने वाली इंजेक्शन का एकदूसरे से नहीं है लेना देना

सूरत में कोरोना के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में मरीजों के लिए जरूरी ऐसे रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी होने की बात सामने आई है। पर लोगों को इंजेक्शन सरलता से मिली रहे इसलिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल द्वारा सूरत कमलम कार्यालय से इंजेक्शन का वितरण शुरू किया गया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की इस घोषणा से राजनैतिक गलियारों में भी बहस छिड़ गई है। क्योंकि जहां एक तरफ राज्य में इंजेक्शन की कमी दिख रही है, वहीं पाटिल साहब द्वारा कहाँ से इंजेक्शन लाये जा रहे है। यह सवाल पैदा हो रहा है। इसमें भी मुख्यमंत्री द्वारा यह सफाई दी गई है कि पाटिल साहब द्वारा दी जा रही और सरकार द्वारा वितरित की जा रही दोनों इंजेक्शन का कोई लेना देना नहीं है। 
गुजरात प्रदेश भाजपाध्यक्ष सी आर पाटिल (File Photo)

मुख्य मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुये कहा कि सी आर पाटिल ने सूरत की परिस्थिति देखते हुये इंजेक्शन की व्यवस्था की है। हालांकि यह व्यवस्था कैसे की गई, इसका उत्तर मात्र वहीं दे सकते है। सरकार द्वारा जो इंजेक्शन वितरित की जा रही है वह भाजपा द्वारा वितरित की जा रहे इंजेक्शन के कार्यक्रम से अलग है। 
महत्व की बात है की कोरोना के कारण मरीजों और उनके घर के सदस्यों को रेमड़ेसिविर इंजेक्शन लेने के लिया काफी तकलीफ़ों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज के घर वाले 5 से 7 घंटे तक रहकर भी इंजेक्शन का जुगाड़ नहीं कर पा रहे है। जिसके चलते भाजपा प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल द्वारा अलग से 5000 जीतने रेमड़ेसिविर इंजेक्शनों की व्यवस्था की गई है।