गुजरात : बिना मास्क के लोगों को सीधे दंडित करने के बजाय मास्क गिफ्ट करने का ट्रेंड

गुजरात : बिना मास्क के लोगों को सीधे दंडित करने के बजाय मास्क गिफ्ट करने का ट्रेंड

सूरत-वड़ोदरा के बाद अहमदाबाद पुलिस भी बिना मास्क पहने लोगों के साथ सौम्यता बरतेगी!

गुजरात प्रदेश में मास्क को लेकर पुलिस प्रशासन और लोगों के बीच बहस-बाजी और नाराजगी के बढ़ते मामलों के बाद अब कुछ हालात बदलते नजर आ रहे हैं। अब प्रदेश में नया ट्रेंड चला है और पुलिस प्रशासन ने बिना मास्क लोगों को सीधे दंडित करने के बजाय उन्हें मास्क गिफ्ट करने और मास्क पहनने के फायदे बताकर लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। 
सबसे पहले वड़ोदरा में इस प्रकार का अभियान वहां की पुलिस ने शुरु किया। एक रिपोर्ट के अनुसार वड़ोदरा के पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने पहल करते हुए बिना मास्क के लोगों को पुलिस द्वारा दंडित करने के बजाय उन्हें मास्क वितरित किये गये और बिना मास्क के लोगों की जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु की। व्यक्ति दूसरी बार भी मास्क न पहने पुलिस को मिल जाए तो उस स्थिति में उसे दंडित करने की नीति पर चलना शुरु किया। 
इसी क्रम में सूरत पुलिस ने भी निर्णय किया कि लोगों को पहले जागरूक किया जायेगा। मास्क बिना दंडित न करने के नियम में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। अब इसी क्रम में अहमदाबाद पुलिस ने भी लोगों के साथ गांधीगीरी करने का फैसला किया है। पुलिस लोगों को रोक कर मास्क देगी। अब तक पुलिस हजारों मास्क इस प्रकार वितरीत कर चुकी है।