गुजरात : इस शहर में कॉमन मैन बना नगर पंचायत का प्रमुख

गुजरात : इस शहर में कॉमन मैन बना नगर पंचायत का प्रमुख

नगर पंचायत प्रमुख बोले भाजपा में कुछ भी संभव

अहमदाबाद महानगरपालिका के मेयर के तौर पर भाजप में एक आम आदमी को पसंद किया है जो कि एक पतरे के मकान में रहते हैं और सामान्य जीवन जीते हैं। वहीं अमरेली के बगसरा के नगरपालिका में एक सामान्य व्यक्ति को नगरपालिका का प्रमुख बनाकर नया सिलसिला शुरू कर दिया है। 
साइकिल पर किया चुनाव प्रचार
अमरेली नगरपालिका में प्रमुख के तौर पर भाजप के चुने गए प्रतिनिधि परेश खीमसूरिया को चुना गया है। वह बगसरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 में से चुनाव लड़े थे। वह बहुत पैसे वाले नहीं हैं। बगसरा में टायर पंचर की दुकान चलाकर परिवार का वहन करते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी बड़े सादगी से प्रचार किया था। एक साइकिल पर घूम कर वह अपने मतदाताओं तक पहुंचे थे और मत के लिए अपील की थी। उन्होंने यह विचार भी नहीं किया था कि चुनाव जीतने के बाद वह नगर पालिका के प्रमुख के तौर पर चुने जाएंगे।
(Photo Credit : Khabarchhe.com)
बोले नदी पर बनाना है रिवरफ्रंट
 प्रमुख के तौर पर चुने जाने के बाद परेश खीमसूरिया ने बताया कि भाजप में सब कुछ संभव है। चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है इसी तरह पंचर बनाने वाला भी नगर पंचायत पालिका का प्रमुख बना है। हमारे गांव के पास से सातलड़ी नदी पर रिवरफ्रंट बनाना है ताकि लोग घूम फिर सके।उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल ने कहा था कि जो लोग काम करेंगे उन्हें पद मिलेगा। किसी की सिफारिश से किसी को कुछ नहीं मिलेगा वह बात चरितार्थ हो रही है क्योंकि अमदाबाद में एक सामान्य आदमी बेयर और अमरेली के बगसरा में नगर पंचायत का प्रमुख बना है।
Tags: Gujarat