सूरत : फोस्टा चुनाव 2026: सभी श्रेणियों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, मतदान की आवश्यकता नहीं

गोल्ड कैटेगरी में नाम वापसी के बाद सातों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए; चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न

सूरत : फोस्टा चुनाव 2026: सभी श्रेणियों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, मतदान की आवश्यकता नहीं

सूरत। फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन के वर्ष 2026 के चुनावों में सभी श्रेणियों के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन गोल्ड कैटेगरी में एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद मतदान की आवश्यकता समाप्त हो गई।

चुनाव अधिकारी अशोक जैन, बृजमोहन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल के अनुसार, गोल्ड कैटेगरी में कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी के अंतिम दिन शनिवार को अनुप जालान ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद गोल्ड कैटेगरी में उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सात पदों के बराबर रह गई।

चुनाव नियमों के तहत, जब उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध पदों के बराबर होती है, तब मतदान की आवश्यकता नहीं रहती। इसी आधार पर गोल्ड कैटेगरी के सभी सात उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

इसके साथ ही फोस्टा चुनाव 2026 की तीनों श्रेणियों में निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई। प्लेटिनम कैटेगरी में 21, डायमंड कैटेगरी में 13 तथा गोल्ड कैटेगरी में 7 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

इस स्थिति के चलते फोस्टा चुनाव 2026 में किसी भी श्रेणी में मतदान नहीं कराया जाएगा। चुनाव समिति ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई है।

चुनाव समिति ने सभी उम्मीदवारों, सदस्य संस्थाओं और व्यापारिक समुदाय का सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि नव-निर्वाचित पदाधिकारी सूरत के व्यापार एवं टेक्सटाइल उद्योग के हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

गोल्ड केटेगरी से निर्विरोध चयनित डायरेक्टर्स
महेंद्रसिंह रतनसिंह भायल
तरूणकुमार भगवतीप्रसाद अग्रवाल
मोहनसिंह सरदारसिंह पुरोहित
नवलकिशोर किशनलाल सोनी
अश्विन लीलाधर ठक्कर
भूपेन्द्र डूंगरमल बागरेचा
मुकेश खेमचंद केलवानी

प्लेटिनम केटेगरी से निर्विरोध चयनित डायरेक्टर्स 
पुरूषोत्तम सत्यनारायण अग्रवाल
गिरीशकुमार जगदीशकुमार मित्तल
अरविंद भरतकुमार गाडिया
नीरज श्रीकिशन अग्रवाल
हंसराज मूलचंद जैन
नानालाल शंकरलालजी राठौड़
सुरेश सागरमलजी मोदी
रामलाल हुकमलाल चौधरी
ओम प्रकाश हस्तीमल गांधी
मनोज मनफुलसिंह अग्रवाल
पंकजकुमार नंदलाल गाडिया
आशीष अशोक मल्होत्रा
राजेश रामनिवास कोठारी
जिग्नेश बटुकभाई भिखड़िया
हरेश देवीदास लखानी
अरविंदकुमार सोहनलाल जैन
सुनील कुमार बाहेती
गुलाबराय तोलाराम शेवानी
हरबंसलाल अरोड़ा
तिलोकचंद हरचंदराय थदानी
दिनेश पोपटलाल कटारिया

डायमंड केटेगरी से निर्विरोध चयनित डायरेक्टर्स
अरुणकुमार पाटोदिया
कैलाशकुमार संपतराज वडेरा
शिवराज कालूराम पारीक
दीपचंद हिंदूरामजी चौधरी
गुलशनकुमार लाजपतराय नंदवानी
दिनेश चुन्नीलाल भोगर
रजत माहेश्वरी
श्यामलाल किशनलाल माली
विवेक मुरलीलाल नारनोलिया
सुनीलकुमार मालीराम गोयल
अक्षय मांगीलाल ओसवाल
हरेश सवजीभाई पटेल
गौतम रिकबचंद गुलेछा